13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन-गण-मन यात्रा: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से चुनावी समीकरणों पर की चर्चा

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी 'जन-गण-मन यात्रा' के तहत चेन्नई प्रवास पर हैं। इस दौरान वे विधानसभा चुनाव पर जनप्रतिनिधियों तथा आमजन से संवाद कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Union Minister Piyush Goyal with Gulab Kothari

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी के साथ चर्चा करते केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की सियासी जमीन पर नए राजनीतिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। चुनावी माहौल से संकेत मिलता है कि प्रदेश की राजनीति अब केवल केंद्र बनाम राज्य की खींचतान तक सीमित नहीं रही, बल्कि नई पार्टियां भी चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की स्थिति में आ सकती हैं। हालांकि, DMK इस चुनाव के जरिए उस परिपाटी को तोड़ना चाहती है, जिसमें वह कभी लगातार दो बार सत्ता में नहीं लौटी।

DMK का खेल बिड़ाने पर तुली AIADMK

तमिलनाडु के चुनावी रण में AIADMK भी भरसक प्रयास कर रही है। AIADMK चुनावी समीकरणों को बदलकर DMK का खेल बिगाड़ना चाहती है। AIADMK यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि सत्तारूढ़ दल DMK की फिर से कुर्सी पर बैठने की कोशिश सफल न हो सके। राज्यों की राजनीति के इस बदलते रुझान को रविवार को पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी और तमिलनाडु के विभिन्न दलों के नेताओं की चर्चा में महसूस किया गया। बातचीत में यह भी संकेत मिले कि ये चुनावी समीकरण केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले दशकों तक कायम रह सकते हैं।

गुलाब कोठारी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से चुनावी समीकरणों पर की चर्चा

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी जन-गण-मन यात्रा के तहत चेन्नई प्रवास पर हैं। वे विधानसभा चुनाव के दौरान यहां जनप्रतिनिधियों तथा आमजन से संवाद कर रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान गुलाब कोठारी ने BJP के तमिलनाडु प्रभारी और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से चुनावी समीकरणों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पीयूष गोयल ने DMK की कमजोरियां गिनाईं और NDA की जीत को लेकर आत्मविश्वास जताया।

गुलाब कोठारी की DMK प्रत्याशी कार्तिक मोहन से हुई चुनावी चर्चा

जन-गण-मन यात्रा के दौरान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने कई राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। अपनी यात्रा के समय गुलाब कोठारी ने विल्लीवाक्कम से DMK प्रत्याशी कार्तिक मोहन से भी चुनावी चर्चा की। बातचीत के समय अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की नई पार्टी TVK और उसकी चुनावी संभावनाओं पर चर्चा हुई। इससे पहले कोठारी ने AIADMK के महानगर प्रत्याशियों समेत कई नेताओं से प्रदेश में चुनावी माहौल का जायजा लिया।

तमिलनाडु में कब होगा चुनाव?

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में संपन्न होगा। तमिलनाडु की सभी सीटों के लिए 23 अप्रैल 2026 को मतदान होगा। इसके बाद मतगणना और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर 5.73 करोड़ मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनावी चौसर में मुख्य मुकाबला DMK, AIADMK गठबंधन और TVK के बीच दिख रहा है, जबकि सीमॉन की पार्टी NTK इसे चतुष्कोणीय बनाने की कोशिश कर रही है। इस बार मुकाबला बहुकोणीय होने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ DMK मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में सत्ता बचाने की कोशिश में है। वहीं, दूसरी तरफ DMK गठबंधन की बढ़त भी दिख रही है।