हनी ट्रैप में फंसे व्यक्ति ने नौकरी छोड़ी फिर 28 करोड़ की कोकीन संग पकड़ा गया, जानें क्या हुआ
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे मुंबई पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2.81 किलोग्राम कोकीन के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। यह व्यक्ति इथियोपिया से 28.10 करोड़ रुपए की कोकीन तस्करी कर मुंबई ला रहा है। पता चला है कि, आरोपी व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाया गया है। नाम न छापने की शर्त पर सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने बताया कि, 49 वर्षीय मुंबई निवासी की सोशल मीडिया पर एक महिला दोस्ती हुई। महिला ने उसे इथियोपिया आने का लालच दिया। आरोपी में अपनी नौकरी छोड़ी और इथियोपिया पहुंच गया। जहां पर वह महिला नहीं मिली। सम्पर्क करने पता चला कि, वह मुम्बई में ही है। वहां कुछ लोगों ने उसे कोकीन वाला बैग ले जाने के लिए मजबूर किया। जहां वह पकड़ा गया। आरोपी पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।