27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ड्यूटी खत्म बोलकर पायलट ने विमान उड़ाने से किया मना, एयरपोर्ट पर फंस गए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जलगांव के मुक्ताईनगर में संत मुक्ताई की पालकी यात्रा में शामिल होने के लिए गए थे। यहां से लौटते वक्त जलगांव एयरपोर्ट पर पायलट ने उनका चार्टर्ड प्लेन उड़ाने से मना कर दिया।

2 min read
Google source verification

एयरपोर्ट पर फंस गए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे (फोटो - Saffron Sniper X)

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पायलट की वजह से जलगांव एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। पायलट ने ड्यूटी समय खत्म होने का हवाला देते हुए विमान उड़ाने से मना कर दिया। इसके बाद शासन-प्रशासन पायलट के मान मनौव्वल में जुट गया। पायलट के हामी भरने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका चेकअप किया। फिट घोषित करने के बाद विमान उड़ाने की अनुमित दी।

संत मुक्ताई की पालकी यात्रा में शामिल होने आए थे शिंदे

दरअसल, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जलगांव के मुक्ताईनगर में संत मुक्ताई की पालकी यात्रा में शामिल होने के लिए गए थे। यहां से लौटते वक्त जलगांव एयरपोर्ट पर पायलट ने उनका चार्टर्ड प्लेन उड़ाने से मना कर दिया। पायलट ने कहा कि वह दूसरी उड़ान भरने के लिए चिकित्सीय रूप से फिट नहीं है। उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है।

शिंदे ने की पायलट को मनाने की कोशिश

जिसके बाद शिंदे ने खुद पायलट को मनाने की कोशिश की। राज्य के मंत्री गिरीश महाजन और गुलाबराव पाटिल ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया। इसके बाद शिंदे सहित तीनों नेेताओं ने पायलटों के साथ एयरपोर्ट के वेटिंग लाउंज में बंद कमरे में चर्चा की। साथ ही पायलट के स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए एक डॉक्टर को भी बुलाया गया। डॉक्टर से हरी झंडी मिलने के बाद शिंदे प्लेन से मुंबई के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें- IMD का ताजा अपडेट: उत्तर-पूर्व भारत में झमाझम बारिश, कुछ राज्यों में गर्मी और धूलभरी आंधी का अलर्ट

मुंबई जा रहे दंपती को दी अपने प्लेन में जगह

इस दौरान शिंदे को एक दंपत्ति भी मिला जिन्हें किडनी की सर्जरी मुंबई में करानी थी, लेकिन उनकी फ्लाइट मिस हो गई। ऐसे में शिंदे ने दंपति को अपने निजी विमान में जगह दी और उन्हें मुंबई पहुंचाया। उन्होंने दंपती के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी कराई।

यह भी पढ़ें- Gold Storage Rule: आपके परिवार में हैं इतने सदस्य तो घर में रख सकते है 1 किलो 700 ग्राम सोना, क्या है गोल्ड रखने के नियम