9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Kisan Samman Nidhi: 24वीं किस्त को लेकर नया अपडेट, जानें कब आएंगे 2 हजार रुपए, पहले पूरा करें यह जरूरी काम

PM Kisan 24th Installment: देश के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने अभी तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन अक्टूबर 2026 में 2,000 रुपए जारी होने की संभावना है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rakesh Mishra

Jul 09, 2026

PM Kisan Samman Nidhi

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी किसानों के खाते में 2000 रुपए आने हैं। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि आखिर 24वीं किस्त के रुपए कब मिलेंगे। दरअसल अभी तक सरकार ने इसकी तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अक्टूबर 2026 में 24वीं किस्त किसानों के खाते में आ जाएगी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपए की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। इससे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 जून 2026 को किसानों के खातों में 23वीं किस्त की राशि भेजी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित "पीएम किसान उत्सव" कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के माध्यम से देशभर के किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की थी। देश स्तर पर करीब 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को इसका लाभ मिला था।

अब तक 23 किस्तें जारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना वर्ष 2019 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद के लिए सालाना 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। अब तक 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं और जल्द ही किसानों के खाते में 24वीं किस्त भेजी जाएगी। पिछले रिकॉर्ड को देखें, तो सरकार आमतौर पर हर चार महीने में किसानों के खातों में पैसा भेजती है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगली किस्त अक्टूबर 2026 के आसपास जारी हो सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

इन परिवारों को मिलता है लाभ

आपको बता दें कि इस योजना का लाभ ऐसे किसानों को मिलता है, जिनके नाम 1 फरवरी 2019 से पहले खेती की जमीन दर्ज थी या बाद में उन्हें यह जमीन विरासत में मिली हो। एक परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक ही परिवार माना जाता है, इसलिए परिवार का केवल एक सदस्य ही इस योजना का लाभ ले सकता है। योजना में नाम जुड़वाने के लिए किसान पीएम-किसान पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र और कॉमन सर्विस सेंटर पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड, फार्मर आईडी और डीबीटी से जुड़ा बैंक खाता होना जरूरी है।

ई-केवाईसी पूरी करना जरूरी

वहीं दूसरी तरफ अगर आप किसान पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त बिना किसी परेशानी के पाना चाहते हैं, तो ई-केवाईसी जरूर पूरी करनी होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी, उनके खाते में अगली किस्त जारी नहीं की जाएगी। इसलिए जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया नहीं कराई है, वे जल्द इसे पूरा कर लें। ई-केवाईसी करना काफी आसान है और इसे घर बैठे भी किया जा सकता है। इसके लिए किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-केवाईसी विकल्प चुनें।

इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर आए ओटीपी की मदद से सत्यापन पूरा करें। ओटीपी वेरिफाई होते ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिएई-केवाईसी के तीन विकल्प दिए हैं। पहला ओटीपी आधारित ई-केवाईसी, जिसे पीएम किसान पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है। दूसरा बायोमेट्रिकई-केवाईसी, जो कॉमन सर्विस सेंटर और राज्य सेवा केंद्रों पर उपलब्ध है। तीसरा फेस ऑथेंटिकेशन आधारित ई-केवाईसी है, जिसे पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए चेहरे की पहचान से पूरा किया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग