Video : UP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का PM Modi ने किया उद्घाटन, खुशी से खिले सभी के चेहरे
यूपी की राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना में निवेशकों के तीन दिनी महाकुंभ यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 का आज 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23, 10 से 12 फरवरी चलेगा। समिट में करीब 25 लाख करोड़ रुपए के निवेश के करार होने की उम्मीद है। इससे दो करोड़ रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। 10 साझीदार देशों के अलावा 40 देशों के अन्य 600 प्रतिनिधि भी समिट में हिस्सा लेंगे। रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी, टाटा संस के के चंद्रशेखरन, बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, महिंद्रा ग्रुप के आनंद महिंद्रा जैसी हस्तियां निवेशकों का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। समिट में 40 देशों से 400 से अधिक डेलीगेट्स अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। #UPGlobalInvestorSummit