7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Modi Cabinet expansion: 12 साल में दूसरी बार जूनियर मंत्रियों से सीधी बात करेंगे पीएम मोदी, आज बुलाई सेवा तीर्थ में बैठक

Modi 3.0 government: 12 साल में दूसरी बार पीएम मोदी करेंगे अपने राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद, आज सेवा तीर्थ में अहम बैठक। कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच जानें बैठक का पूरा एजेंडा।
2 min read
Google source verification
PM Narendra Modi chairs cabinet meeting

पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट मीटिंग (Photo - ANI)

PM Modi meeting with Ministers of State: करीब सवा दो साल पुरानी मोदी 3.0 सरकार में कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी सोमवार को अपने राज्य मंत्रियों से संवाद करेंगे। जानकार सूत्रों ने बताया कि मोदी ने सेवा तीर्थ में अपने राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वाले मंत्रियों की बैठक बुलाई है।

इस बैठक में सामाजिक न्याय, शिक्षा, कृषि और जनकल्याण से जुड़ी नीतियों की समीक्षा के साथ इनसे जुड़ी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बैठक में स्वास्थ्य और आयुष विभाग के साथ खेल मंत्रालय पर भी चर्चा होगी। करीब 12 साल के कार्यकाल में यह दूसरा मौका होगा जब प्रधानमंत्री अपने जूनियर मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक के बाद पीएम चुनिंदा राज्य मंत्रियों से अलग से भी बात कर सकते हैं। इससे पहले साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के नौ महीने बाद मोदी मार्च 2015 में राज्य मंत्रियों की टीम के साथ बैठक की थी।

मिलेगा बात रखने का मौका

मोदी सरकार में 36 राज्य मंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हैं। सूत्रों के मुताबिक कामकाज, वर्तमान और भावी नीतियों, उपलब्धियों पर प्रस्तुति के बाद राज्य मंत्रियों को भी तीन-तीन मिनट तक अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

कैबिनेट में बदलाव ड्यू

पीएम मोदी ने तीसरी बार सत्ता संभालने के बाद से अभी तक कैबिनेट में बदलाव नहीं किया है। पिछले दिनों संसद के मानसून सत्र के पहले ही कैबिनेट फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब माना जा रहा है कि यह काम इसी माह किसी भी समय हो सकता है। कुछ मंत्रियों के राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने से पद छोड़ने तथा दो मंत्रियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिलने से फेरबदल की अटकलों को बल मिला है। एक दर्जन से अधिक मंत्रियों के पास एक से ज्यादा मंत्रालय होने से उनका भार हल्का किया जा सकता है।