5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान के आसमान से उड़कर आए PM Modi, 46 मिनट तक इस्लामाबाद और लाहौर में रहा विमान

प्रधानमंत्री मोदी का विमान पोलैंड से भारत लौटते समय पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर गुजरा है। विमान इस्लामाबाद और लाहौर के हवाई नियंत्रण क्षेत्रों से गुजरने से पहले चित्राल से गुजरा तथा आखिरकार अमृतसर के रास्ते सुबह 11:01 बजे भारत में दाखिल हुआ।

2 min read
Google source verification

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान पोलैंड से भारत लौटते समय पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर गुजरा है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने बताया कि मोदी का विमान सुबह 10:15 बजे पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ और करीब 46 मिनट तक वहां रहा। विमान इस्लामाबाद और लाहौर के हवाई नियंत्रण क्षेत्रों से गुजरने से पहले चित्राल से गुजरा तथा आखिरकार अमृतसर के रास्ते सुबह 11:01 बजे भारत में दाखिल हुआ।

सीएए के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन की SOP के तहत उड़ान की अनुमति दी गई थी। अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार ऐसी परिस्थितियों में अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होती है। संबंधित देश के सीएए को केवल पहले से सूचित कर दिया जाता है।

तीसरी बार बने प्रधानमंत्री ने चौथी बार पार किया पाकिस्तान

तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी चार बार पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को पार कर चुके हैं। 21 अगस्त को पीएम मोदी अपने विशेष इंडिया वन विमान से दिल्ली से पोलैंड की राजधानी वारसॉ जाते समय सुबह 10 बजे कसूर के पास 36,000 फीट की ऊंचाई पर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए। इसके बाद विमान 48 मिनट तक पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में रहा। उन्होंने चित्राल से अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया।

मास्को जाते समय भी पाकिस्तान होकर गुजरा था PM Modi का विमान

आठ जुलाई को दिल्ली से मास्को जाते समय प्रधानमंत्री मोदी का विमान इंडिया वन चित्राल के पास सुबह 11:26 बजे पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ। करीब दोपहर 12:10 बजे अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ। यही विमान मास्को से वियना के लिए उड़ा और फिर 10 जुलाई को शाम 4:43 बजे ईरान के रास्ते जाहिदान के पास पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ। प्रधानमंत्री मोदी का विमान रहीम यार खान के ऊपर से उड़ा और सुबह 5:54 बजे भारत में दाखिल हुआ।

यह भी पढ़ें- Wedding Card: शख्स ने छपवाया ऐसा शादी का कार्ड, हंसते हंसते हो जाएंगे लोटपोट, Video हो रहा जबरदस्त वायरल

यह भी पढ़ें- Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस योजना में करें निवेश, हर महीने होगी 20,500 की कमाई, यहां जानिए पूरा कैलकुलेशन

यह भी पढ़ें- Satta Bazar: Exit Poll से पहले सट्टा बाजार ने कर दी Congress बल्ले बल्ले… जानिए BJP मिलेगी कितनी सीट?