30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया नमो ऐप पर परीक्षा पर चर्चा की जानकारी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को "नमो ऐप पर अभिनव रूप से क्यूरेटेड सेक्शन" पर परीक्षा पे चर्चा के पांचवें संस्करण के दौरान छात्रों और अभिभावकों के साथ बातचीत में अंतर्दृष्टि शेयर की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 16 Apr 2022, 2:13 PM IST

namo.jpg

अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सालाना 'परीक्षा पे चर्चा' के सुझावों को एग्जाम वारियर्स (स्कूली बच्चे) नमो ऐप पर पा सकेंगे। इसके लिए ऐप पर 'मोदी मास्टर क्लास' नाम से एक अलग सेक्शन दे दिया गया है। इसमें प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ उनके विचारों का मूल सारांश और संक्षिप्त संदेश वाले ग्राफिक्स भी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा, "मुझे हमारे गतिशील एग्जाम वारियर्स के साथ बातचीत करने में मजा आता है। परीक्षा पे चर्चा परीक्षा और जीवन से संबंधित कई मुद्दों के लिए एक जीवंत मंच है। नमो ऐप के इस नवोन्मेषी रूप से क्यूरेट किए गए सेक्शन में इन सभी इंटरैक्शन की जानकारी मिल सकती है।"

यह ऐप छात्रो और अभिभाकों दोनों के लिए परीक्षा पे चर्चा के ऊपर एक सेक्शन देता है और इसे दो भाषाओं, हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ा जा सकता है। छात्रों के लिए 15 विषय हैं और माता-पिता के लिए 7 विषय ऐप पर देखने के लिए हैं।

इस ऐप में बच्चों के लिए परीक्षा के प्रति सही दृष्टिकोण क्या है? परीक्षा कक्ष के भीतर और बाहर का आत्मविश्वास, टाइम मैनेजमेंट का रहस्य, कठिन विषयों को कैसे संभालें, मेमोरी पावर कैसे बढ़ाएं, एकाग्रता कैसे लाएं आदि जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: गांजा लेने गया था, डीलर ने पकड़ा दी हरी सब्जी, पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा शख्स

बता दें, हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने 1 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में 'परीक्षा पे चर्चा' के पांचवें संस्करण के दौरान विशेष रुप से विकलांग स्कूली छात्रों के साथ बातचीत की थी।

यह भी पढ़ें: नाश्ते में हो गया था नमक ज्यादा, तो पति ने गला घोंटकर कर दी हत्या