30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांजा लेने गया था, डीलर ने पकड़ा दी हरी सब्जी, पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा शख्स

इंडोनेशिया में एक शख्स गांजा लेने के लिए डीलर के पास गया था। लेकिन डीलर ने उसको हरी सब्जी पकड़ा दी वो भी कागज में लपेट कर। जब शख्स ने उस कागज को खोला तो उसे गुस्सा आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 15 Apr 2022, 8:17 PM IST

गांजा लेने गया था, डीलर ने पकड़ा दी हरी सब्जी, पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा शख्स

गांजा लेने गया था, डीलर ने पकड़ा दी हरी सब्जी, पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा शख्स

इंडोनेशिया से एक बड़ा ही मजेदार मामला सामने आया है जहां एक शख्स अपनी अजीबोगरीब शिकायत लेकर पुलिस थाने में पहुंचा है, जिसे सुनने के बाद पुलिस वाले भी हैरान रह गए। दरअसल, शख्स एक ड्रग डीलर के पास गांजा लेने गया था, लेकिन उसने गांजे की जगह उसे हरी सब्जी पकड़ा दी। जब शख्स को यह बात पता चली तो उसे गुस्सा आया और वो फिर सीधे पुलिस स्टेशन चला गया इस बात की शिकायत करने।

थाने में बैठकर पुलिस से गांजा डीलर की कंप्लेंट करते हुए शख्स का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना इंडोनेशिया के किसी शहर की है। यह मजेदार मामला दुनियाभर में वायरल हो रहा है। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह शख्स थाने में पहुंचा और वहां पूरी कहानी बताई। इसकी पूरी कहानी सुनकर पुलिसवालों को हंसी भी आ रही है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है, जिसमें शख्स पुलिस स्टेशन में कुर्सी पर बैठा देखा जा सकता है और वो पुलिसवालों को हाथ में दिख रहा है कि उसे गांजा नहीं दिया गया बल्कि कागज में लपेटकर हरी सब्जी पकड़ा दी। शख्स इस बात की शिकायत लेकर दक्षिण सुमात्रा के पालेमबैंग पुलिस स्टेशन (Palembang Police Station) पहुंचा था।

यह भी पढ़ें: Google Maps पर दिखा अजूबा, सड़क पर दिखा बिना हाथ-पैर-सिर वाला इंसान!

इस मामले को लेकर पुलिस कंफ्यूज है, हालांकि शख्स के बार-बार कहने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। लेकिन उसे इस बात का नहीं पता था कि पुलिस इस मसले में उसे भी पकड़ सकती है। पोर्ट के मुताबिक पुलिस ने ना ही इस शख्स को गिरफ्तार किया है और ना ही अभी डीलर को लेकर कोई अपडेट सामने आया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: माता-पिता को नाम का सुझाव देती है ये महिला, बदले में कमाती है करोड़ों रुपये