30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Google Maps पर दिखा अजूबा, सड़क पर दिखा बिना हाथ-पैर-सिर वाला इंसान!

एक गूगल मैप्स यूजर को न्यू यॉर्क में एक अजीबोगरीब चीज दिखाई पड़ी, जिसमें उसने बिना सिर-हाथ-पैर के एक हजमत सूट पहने सड़क पर चलता दिखाई दे रहा था। यूजर ने सोशल मीडिया पर इस अजीबोगरीब नजारे की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 15 Apr 2022, 5:11 PM IST

Google Maps पर दिखा अजूबा, सड़क पर दिखा बिना हाथ-पैर-सिर वाला इंसान!

Google Maps पर दिखा अजूबा, सड़क पर दिखा बिना हाथ-पैर-सिर वाला इंसान!

आजकल भूत-प्रेत सिर्फ कहानियों और किस्सो तक सीमित नहीं रह गए है, अब इन्हें डिजिटल और वर्चुअल दुनिया में भी देखा जा सकता है। अब आप सोच रहे होगें की भूतों का डिजिटल से कैसे लेना देना है। तो शायद आपको ये भी लग रहा होगा की भूत-प्रेत की कहानियां सिर्फ भारत में ही सुनाई जाती है, मगर आपको बता दे, विदेशों में भी लोग इसको लेकर खूब बाते करते हैं। अब आपको बताते हैं कि हम जिस डिजिटल भूत की बात कर रहे हैं वो न्यू यॉर्क की सड़कों पर घूमता दिखाई दिया।

कुछ लोग तो वर्चुअल वर्ल्ड में भी भूत-प्रेत का एंगल निकाल देते हैं। दरअसल, हाल ही में गूगल मैप्स पर एक यूज़र को न्यू यॉर्क जैसे हाई टेक शहर में बिना सिर और हाथ-पैर वाला भूत हज़मत सूट पहनकर घूमता दिखा। यूज़र ने सोशल मीडिया पर इस अजीबोगरीब नज़ारे की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं, किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये क्या है।


इन तस्वीरों में आप साफ देख सकते है कि एक ड्रेस चलती हुई दिखाई दे रही है, मगर उसके अंदर न कोई इंसान दिख रहा है और न ही उसका हाथ-पांव। सिर्फ कपड़ा आगे की ओर बढ़ता चला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दिया विवादित बयान, कहा - 'हम भगवान राम को नहीं मानते'


फोटो के साथ गूगल मैप्स यूजर ने लिखा कि ये मामला न्यूयॉर्क शहर का है। वहां के ब्रुकलिन नेवी यार्ड के पास मुझे गूगल मैप्स पर एक बॉडी सूट चलता दिखा। उसके अंदर कोई इंसान नहीं था। उनको ये समझ नहीं आ रहा था कि वो बॉडी शूट अपने आप कैसे मजे से चल सकता है, मानो वो नाचते-गाते हुए लुत्फ उठा रहा है।

यह भी पढ़ें: ग्रैमी अवॉर्ड विनर ने PM मोदी से पूछा सवाल - 'मैं हो गया बुढ़ा, मगर आपके न बदलने का क्या है राज?'

एक बार तो उन्होंने उसको सड़क किनारे खड़े होकर आराम करते देखा। जिसके बाद वो और ज्यादा डर गए। कुछ जगहों पर ये नाचता और खेलता हुआ भी दिखा। सबसे अजीब बात ये रही कि रास्ते में जहां ये बॉडी सूट गायब दिख रहा है, उसकी जगह एक सीगुल पक्षी ने ले ली। उन्होंने उसको जूम करके देखने की कोशिश की तो वो ब्लर दिखने लगा। शायद ऐसा प्राइवेसी की वजह से किया गया हो।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग