
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के जरिए देश में 70 लाख नई नौकरियां पैदा हुई हैं। साथ ही, नौकरी पाने वाले इन युवाओं को भविष्य की सुरक्षा (सोशल सिक्योरिटी कवरेज) भी दी गई है। केंद्र सरकार उन कंपनियों और मालिकों को लगातार बढ़ावा दे रही है, जो अपने यहाँ नए रोजगार या नौकरियां पैदा कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि यह योजना पहली बार नौकरी खोजने वाले युवाओं और कंपनियों (इंडस्ट्री) के बीच एक मजबूत पुल (माध्यम) की तरह काम करती है, ताकि युवाओं को उनकी पहली नौकरी आसानी से मिल सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन राशि के वितरण के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं कुछ ही घंटे पहले फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से लौटा हूं। G7 में मेरी मुलाकात विकसित देशों के प्रमुख नेताओं से हुई। आज दुनिया भारत की युवा शक्ति की चर्चा कर रही है। दुनिया भारत के युवाओं की क्षमता को पहचानने लगी है। और ऐसे समय में, हमारी कोशिश है कि भारत का हर युवा अपनी क्षमता को अवसर में बदल सके, और इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना शुरू की गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 70 लाख युवाओं में से 20 लाख ने अपनी पहली नौकरी में छह महीने पूरे कर लिए है। आज इनमें से करीब 10 लाख युवाओं को अपनी पहली नौकरी में छह महीने पूरे करने के बाद इस योजना के तहत इंसेंटिव मिला है। उनके बैंक खातों में सीधे 2,000 करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की गई है। यह रकम सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है, यह उनकी कड़ी मेहनत की पहचान है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून 2026 को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) जारी की है। इसके लिए नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान, 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए कुल 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।
Updated on:
19 Jun 2026 07:19 pm
Published on:
19 Jun 2026 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
