30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, सैनिकों को खिलाई मिठाई

PM Modi in Naushera: पीएम नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के नौशेरा पहुंचे। हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी सेना के साथ दीपावली मनाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 4 Nov 2021, 12:59 PM IST

screenshot_2021-11-04_pm_modi.png

PM Narendra Modi in Naushera

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल दीपावली का पावन त्यौहार सेना और सुरक्षाबलों के साथ मनाते है। सेना के साथ दीपावली मनाने के अपने इसी संकल्प को जारी रखते हुए पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर के नौशेरा पहुंचे। यहां पर उन्होंने सैनिकों के साथ समय बिताया, उनके साथ बातचीत की, उनका उत्साह बढ़ाया और साथ ही उन्हें मिठाई भी खिलाई।

पीएम मोदी ने सैनिकों को दी 130 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने नौशेरा में सैनिकों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें कहा कि वे अपने साथ 130 करोड़ देशवासियों की सेना के लिए शुभकामनाएं लाए है।

प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, सेना के परिवार के तौर पर उनसे मिले

पीएम मोदी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, सेना के परिवार के तौर पर आए है। पीएम मोदी ने बताया कि उन्हें सेना से मिलकर बिलकुल ऐसा अनुभव हो रहा है जैसा सेना को उनके परिवार से मिलकर होता है। उन्होंने कहा कि वे एक नई उमंग और विश्वास लेकर वापस जाएंगे। साथ ही पीएम मोदी ने यहां सेना के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा भी लिया।

यह भी पढ़े - पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीनेशन पर समीक्षा मीटिंग में दिया 'हर घर टीका, घर-घर टीका' का मंत्र, वैक्सीनेशन में तेज़ी लाने के उपायों पर भी की चर्चा

सेना के पराक्रम और शौर्य की तारीफ की

पीएम मोदी ने सेना से मिलकर उनके पराक्रम और शौर्य की भी तारीफ भी की। साथ ही उन्होंने सेना को मां भारती का जीता जागता कवच बताया। पीएम मोदी ने कहा की सैनिक अपनी जान पर खेलकर मां भारती की साधना करते हैं।

यह भी पढ़े - अमित शाह ने CAPF जवानों और उनके परिवार के हेल्थकेयर के लिए लॉन्च की 'आयुष्मान सीएपीएफ' स्कीम

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने नौशेरा में देश की सुरक्षा करने के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी। पीएम मोदी ने शहीदों की वीरता की तारीफ करते हुए सेना को देश का गौरव बताया। पीएम मोदी ने कहा की सेना की वजह से सभी देशवासी निश्चिंत होकर रह पाते हैं और त्यौहारों को खुशियों के साथ मना पाते हैं।

यह भी पढ़े - पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन - 10 महत्वपूर्ण पॉइंट्स में समझें क्या बोले पीएम मोदी

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग