30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इतनी भद्दी बातें की कि कोई कल्पना नहीं कर सकता… पीएम मोदी का नीतीश और इंडिया गठबंधन पर वार

बिहार विधानसभा में महिलाओं को लेकर दिए अपने बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुरी तरह घिर गए हैं। माफी मांगने के बाद भी बीजेपी उन पर हमलावर है। अब पीएम मोदी ने भी नीतीश कुमार और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 8 Nov 2023, 4:02 PM IST

namo_in_guna.jpg

मध्य प्रदेश के गुणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा जमकर निशाना साधा। विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण को सीएम नीतीश द्वारा दिए बयान की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, 'इंडी एलायंस, घमंडिया गठबंधन के बहुत बड़े नेता विधानसभा के अंदर माताओं-बहनों के लिए ऐसी भद्दी बातें कर रहे हैं, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। माता-बहनों के अपमान के खिलाफ गठबंधन के लोग एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। इन्हें शर्म आनी चाहिए। ये देश का कैसा दुर्भाग्य आया है, कितने नीचे गिरोगे। दुनियाभर में देश की बेइज्जती कर रहे हो। जो लोग महिलाओं के बारे में ऐसा सोचते हैं, क्या वे आपके लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं?'


बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जो INDI अलायंस का झंडा लेकर घूम रहे हैं, जो देश की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भांति-भांति के खेल कर रहे हैं, उन्होंने विधानसभा के अंदर जिस सभा में माताएं-बहने भी मौजूद थीं, कोई कल्पना नहीं कर सकता है ऐसी भाषा में भद्दी बातें कीं। शर्म नहीं है उनको।'


नीतीश ने मांगी माफी

चौतरफा घिरने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "अगर मेरी किसी बात को लेकर तकलीफ हुई है तो मैं अपनी बात को वापस लेता हूं और मैं अपनी निंदा करता हूं तथा दुख प्रकट करता हूं। विपक्षी सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री शर्म करें, मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं, मैं इसके लिए दुख प्रकट कर रहा हूं। मैं इन सारी चीजों को वापस लेता हूं।"

नीतीश कुमार ने अश्लील भाषा का प्रयोग किया- बोले ओवैसी

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन औवेसी ने कहा, "वह एक प्रदेश के मुख्यमंत्री है और विधानसभा में उन्होंने जिस तरीके का भाषा का उपयोग किया है वो अश्लील है।...आप कही सड़क पर यह बात नहीं बोल रहे थे उन्हें समझना चाहिए था....मैं मांग करता हूं कि वो अपना बयान विधानसभा में वापस ले और उन्होंने बहुत गलत संदेश बिहार की महिलाओं को दिया है।"

यह भी पढ़ें : Video: 'जब शादी होती है तो पुरुष रोज रात...', जनसंख्या नियंत्रण पर CM नीतीश के बयान पर बवाल

यह भी पढ़ें : यूपी के बाद इन राज्यों बिखर सकता है इंडिया गठबंधन!