11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुंछ में टनल साइट के पास दिखी संदिग्ध गतिविधि, 3-4 राउंड फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन तेज

Poonch News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में टनल साइट के पास संदिग्ध हलचल के बाद सुरक्षाबलों ने भाटा दुरियन और आसपास के घने जंगलों में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification

पुंछ

image

Pratiksha Gupta

Aug 11, 2026

Poonch Tunnel Site Security, Mendhar Sector Alert, Rajouri News

पुंछ में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन (फोटो सोर्स- IANS)

Poonch Search Operation: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरंग (टनल) निर्माण स्थल के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं। मेंढर सेक्टर में टनल के पास हलचल की खबर मिलते ही सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह से ही पूरे इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

गार्ड ने चलाई गोलियां, इलाके में अलर्ट

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह टनल निर्माण स्थल पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने आसपास कुछ संदिग्ध हलचल महसूस की। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए गार्ड ने एहतियात के तौर पर 3 से 4 राउंड फायरिंग की। इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इसके तुरंत बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

भाटा दुरियन के जंगलों में जॉइंट ऑपरेशन

सुबह लगभग 6 बजे से ही जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और CRPF के जवानों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल लिया। भाटा दुरियन, संगीओट और इनसे सटे घने जंगली इलाकों में सघन घेराबंदी की गई है। इसके अलावा सुरनकोट और मनकोट क्षेत्र में भी सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल सुरक्षाबलों और संदिग्धों के बीच किसी तरह की मुठभेड़ या गोलीबारी नहीं हुई है।

ड्रोन और स्निफर डॉग्स से निगरानी

राजौरी जिले के सीमावर्ती इलाकों और नौशेरा के पास भी सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है। खुफिया इनपुट और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संदिग्धों की मौजूदगी की आशंका जताए जाने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, SOG और सीआरपीएफ की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। दुर्गम पहाड़ी रास्तों और घने जंगलों की छानबीन के लिए स्निफर डॉग्स और हाई-टेक ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है।

पीर पंजाल रेंज में चौकसी बढ़ी

सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी में LoC के आसपास पहले भी इस तरह के अलर्ट के बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाए जाते रहे हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बलों ने पीर पंजाल के पूरे इलाके में खुफिया आधारित अभियानों की गति बढ़ा दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या घुसपैठ की कोशिश को समय रहते नाकाम किया जा सकें।

सांबा-कठुआ में हेरोइन के साथ 3 तस्कर पकड़े

वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हेरोइन बरामद की है। इस मामले में एक 17 साल के नाबालिग समेत तीन संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात सांबा के बारी ब्राह्मणा इलाके में मोटरसाइकिल सवार नाबालिग को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 3.36 ग्राम हेरोइन मिली। इसके बाद पुलिस ने बाकी संदिग्धों को पकड़कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग