28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से असम और मिजोरम के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से छह मई तक असम और मिजोरम का दौरा कर रहे है। 4 मई को आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में डीओएनईआर मंत्रालय द्वारा गुवाहाटी में पूर्वोत्तर महोत्सव के समापन समारोह में भी शामिल होंगे। 5 मई को राष्ट्रपति आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

2 min read
Google source verification
President Ram Nath Kovind

President Ram Nath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से पूर्वोत्तर राज्य असम और मिजोरम की यात्रा कर रहे है। राष्ट्रपति कोविंद का यह दौर मंगलवार से शुरू होगा और 6 मई को खत्म होगा। राष्ट्रपति भवन की तरफ से सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। अपने 4 दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके स्वागत के लिए काफी तैयार की गई है। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए भी प्रशासन पुख्ता इंतजाम किए है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति के पद पर नियुक्त होने के बाद रामनाथ कोविंद दूसरी बार मिजोरम की यात्रा कर रहे है। आइए जानते है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कौन कौन से कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जा रहे है।

बोडो साहित्य सभा के 61वें सत्र में होंगे शामिल
राष्ट्रपति आज असम के तामुलपुर जिले में आयोजित हो रहे बोडो साहित्य सभा के 61वें सीजन में हिस्सा लेंगे। बोडो साहित्य सभा का यह सत्र चार मई को खत्म होगा। इस सभा की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। बताया जा रहा है कि इसमें एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हो रहे है। असम के कथकरघा और कपड़ा मंत्री उरखओ गवरा ब्रह्मा ने कहा कि बोडे साहित्य सभा के इतिहास में पहली बार देश के राष्ट्रपति शामिल हो रहे है।

यह भी पढ़ें- असम राइफल्स की अनूठी पहल, उग्रवाद प्रभावित तिरप में बच्चों के लिए शुरू किया कैंप शुरू


इस साल की थीम 'खाने की बर्बादी बंद करो'
उरखाओं ने बताया कि इस साल सत्र की थीम 'खाने की बर्बादी बंद करो' रखी गई है। हमारी कोशिश है कि यह संदेश पूरे देश में पहुंचाए। क्योंकि आज भी बहुत से लोगों दो वक्त की रोटी नहीं मिल पाती है। आपको बता दें कि बोडो साहित्य सभा की स्थापना साल 1952 में हुई थी। तभी से यह साहित्य, संस्कृति और भाषा के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- मिजोरम में जिलेटिन की 3000 किलो छड़े और 100 किलो बारूद बरामद, हिरासत में 4 लोग


मिजोरम में विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
4 मई को आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में डीओएनईआर मंत्रालय द्वारा गुवाहाटी में पूर्वोत्तर महोत्सव के समापन समारोह में भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति पांच कई को मिजोरम जाएंगे। वे आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए वे मिजोरम आ रहे है।

Story Loader