असम राइफल्स की खोंसा बटालियन ने अरुणाचल प्रदेश के उग्रवाद प्रभावित तिरप जिले में एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। असम राइफल्स ने जिले के दूरदराज के गांवों के बच्चों के लिए पहली बार ग्रीष्मकालीन शिविर को हरी झंडी दिखाई। असम राइफल्स (उत्तर) के आईजी मेजर जनरल विकास लखेरा ने रविवार को खोंसा में समर कैंप को झंडी दिखाकर शुरू किया। यह समर कैंप 6 दिवसीय होगा। इस कैंप का उद्देश्य युवा लड़कों और लड़कियों को शैक्षिक, मनोरंजक और साहसिक गतिविधियों के माध्यम से एक संपूर्ण प्रदर्शन प्रदान करना है। यह समर कैंप अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाना सुनिश्चित करेगा, जिससे क्षेत्र में शांति और समृद्धि आएगी।