
sharad pawar
मुंबई: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की तरफ से एक साझा उम्मीदवार उतारने की खबर सामने आई है। हालांकि इसे लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। राष्ट्रपति पद की रेस में कई नामों की चर्चा है। इन सब के बीच एनसीपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार और सोनिया गांधी की दिल्ली में होने वाली मुलाकात पर सभी की नजर टिकी है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की चर्चा होगी। ऐसे में अगर सब सही रहा तो नाम भी फाइनल किया जा सकता है।
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव नतीजों पर शरद पवार जब पत्रकारों से बात कर रहे थे तो उनसें राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया। पवार ने कहा कि मेरी अब तक सोनिया गांधी से कोई बातचीत नहीं हुई है। मैं कल दिल्ली जा रहा हूं। तब इसे लेकर बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हम सभी बैठकर इस विषय पर चर्चा करेंगे। पवार और कांग्रेस चीफ के बीच होने वाली बैठक में विपक्ष के संयुक्त उमीदवार के नाम पर चर्चा होगी।
गौर हो कि विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार कौन होगा इसके कई दावेदार हैं। कहा जा रहा है नीतीश कुमार, शरद पवार, तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि खबरें हैं कि नीतीश कुमार का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि बीजेपी की तरफ से कौन उम्मीदवार होगा इसे लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी किसी आदिवासी चेहरे को राष्ट्रपति के लिए अपने उम्मीदवार बना सकती है या फिर किसी महिला को मौका दे सकती है।
Published on:
11 Jun 2022, 11:35 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.