31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajya Sabha Election: शरद पवार बोले-देवेंद्र फडणवीस ने किया चमत्कार, सरकार की स्थिरता पर भी दिया बयान

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में शिवसेना , एनसीपी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल बीजेपी ने छह में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम के बाद सियासी बयानबाजी का शुरू हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 11 Jun 2022, 10:39 AM IST

Sharad Pawar

Sharad Pawar

मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के एमवीए को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल छठी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है। साथ ही शिवसेना उम्मीदवार हार गया है। राज्यसभा की छह में से तीन सीट बीजेपी ने जीती है। चुनाव परिणाम के बाद अब बयानबाजी का दौर शुरू है। इसी कड़ी में एनसीपी चीफ शरद पवार ने देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि फडणवीस ने चमत्कार करते हुए निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में किया।

शरद पवार ने कहा कि यह चमत्कार इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहे। जिससे यह नतीजा आया। लेकिन इससे सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव परिणाम से मै आश्चर्य नहीं हूं। कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी को कोटा के अनुसार वोट मिला है, सिर्फ एनसीपी के प्रफुल पटेल को अतिरिक्त वोट मिला है और वह वोट एमवीए से नहीं है, यह दूसरी तरफ से आया है।

यह भी पढ़ें-Rajya Sabha Election: शरद पवार बोले-देवेंद्र फडणवीस ने किया चमत्कार, सरकार की स्थिरता पर भी दिया बयान

गौर हो कि हार के बाद एमवीए गठबंधन ने कई तरह के आरोप लगाए हैं। काउंटिंग में आठ घंटे की देरी को लेकर भी महा विकास अघाड़ी ने सवाल खड़ा किया है। भाजपा और शिवसेना ने क्रॉस वोटिंग होने और वोटों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी। जिसके कारण आठ घंटे की देरी से काउंटिंग को शुरू किया गया। दरअसल राज्यसभा चुनाव की छह सीटों पर सात उम्मीदवार थे। इसलिए छठी सीट के लिए शिवसेना के संजय पवार और भाजपा के धनंजय महाडीक के बीच मुकाबला हुआ। लेकिन शिवसेना अपने उम्मीदवार को नहीं जीता सकी।