18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज कैबिनेट का करेंगे विस्तार, पांच नए मंत्री लेंगे शपथ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे है। माना जा रहा है कि इस दौरान पांच विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

2 min read
Google source verification
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे है। सूत्रों के अनुसार करीब पांच विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। एक अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राजभवन में सोमवार को शाम पांच बजे आयोजित होने वाला है। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों को विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनाने के तीन महीने से ज्यादा समय बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है।

इन विधायकों के नाम की चर्चा
सूत्रों के अनुसार समाना सीट से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा, अमृतसर दक्षिण से विधायक डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान, गुरु हर सहाय से विधायक फौजा सिंह, सुनाम से दो बार विधायक रहे अमन अरोड़ा, जगराओं से दो बार विधायक रहीं सर्वजीत कौर मनुके, तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर और बुढलाडा से विधायक बुद्ध राम के नाम की चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के इस गुरुद्वारे में पूरी होती है विदेश जाने की मन्नत, जानें क्या है मान्यता

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भगवंत मान ने केजरीवाल से की मुलाकात
आपको बता दें कि शुक्रवार को सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में फैसला लिया है। तीन घंटे तक चली इस मीटिंग में पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ड भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली और पंजाब में दी जा रही मुफ्त बिजली, गुजरात में क्यों नहीं?: केजरीवाल

मंत्रिमंडल में अभी नौ मंत्री
पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आप पार्टी की सरकार बनने के बाद मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित 18 है। वर्तमान में मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में नौ मंत्री हैं। मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। पांच और मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मान के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित 15 हो जाएगी।