8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार

वारिस पंजाब दे प्रमुख व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह केस में पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। भगोड़े कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह और उसके साथी पप्पल प्रीत सिंह को कथित रूप से अपने घर में पनाह देने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने एमबीए डिग्री धारक एक महिला को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
punjab_police.jpg

Punjab IGP

वारिस पंजाब दे के प्रमुख व खालिस्तान समर्थक अमृपाल सिंह की कोने-कोने में खोज हो रही है। हरियाणा पुलिस और पंजाब पुलिस ने भगोड़े अमृपाल सिंह को गिरफ्तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसी बीच हरियाणा पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। भगोड़े कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह और उसके साथी पप्पल प्रीत सिंह को कथित रूप से कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद कस्बे में अपने घर में पनाह देने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने एमबीए डिग्री धारक बेरोजगार महिला (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी बलजीत कौर अपने भाई और पिता के साथ रहती है। उसका भाई एसडीएम कार्यालय में काम करता हैए जबकि उसके पिता दूध का कारोबार करते हैं।

बलजीत कौर को पंजाब पुलिस को सौंपा

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने मीडिया को बताया कि, बेरोजगार बलजीत कौर, पप्पल प्रीत सिंह के संपर्क में थी। ऐसा संदेह है कि पप्पल प्रीत और अमृतपाल रविवार की रात उनके घर पर रुके थे। कुछ पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस को सूचित किया गया और महिला को आगे की जांच के लिए उन्हें सौंप दिया गया।

अमृतपाल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल - IGP सुखचैन सिंह गिल

आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि, पुलिस अमृतपाल सिंह की खोज कर रही है। हमें पता चला है कि इसका आखिरी स्थान हरियाणा में है। हमने बलजीत कौर नाम की महिला को हिरासत में लिया है। अमृतपाल कुरुक्षेत्र में इस महिला के घर में रुका था और यह लोग पिछले 2.5 साल से संपर्क में थे। जितनी भी गतिविधियां और परिस्थितियां हैं उससे यही साबित हो रहा है कि वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। हमारे पास जितने साक्ष्य आए हैं उससे साबित होता है कि उसका संपर्क सीमा पार लोगों से था। हम केंद्र की सारी एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं।

अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून

अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है। और उसके लिए पुलिस ने एक गैर.जमानती वारंट जारी कर रखा है। 18 मार्च से उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान चला रखा है। बावजूद इसके वो पुलिस संग आंख मिचौली खेल रहा है। पिछले साल दुबई से लौटे स्वयंभू उपदेशक ने फरवरी में किरणदीप कौर के साथ शादी की थी।

अमृतपाल सिंह की मर्सिडीज कार जब्त

अमृतपाल सिंह की गतिविधियों के लिए कथित विदेशी फंडिंग के संबंध में महिला अधिकारियों वाली पुलिस टीम ने उनके पति के पैतृक स्थान पर उनसे लगभग एक घंटे तक पूछताछ की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, पुलिस ने धन के स्रोतों का पता लगाने के लिए अमृतपाल, उनकी पत्नी और माता.पिता के बैंक खातों को भी स्कैन किया है। जिस मोटरसाइकिल पर अमृतपाल सिंह भागा था। उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने छापेमारी के बाद अमृतपाल सिंह की मर्सिडीज कार को भी जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़े - Video : अमृतपाल सिंह के 4 संदिग्ध सहयोगी डिब्रूगढ़ जेल में बंद, जानें इस पर क्या बोले असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा