5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
Video : अमृतपाल सिंह के 4 संदिग्ध सहयोगी डिब्रूगढ़ जेल में बंद, जानें इस पर क्या बोले असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
Play video

Video : अमृतपाल सिंह के 4 संदिग्ध सहयोगी डिब्रूगढ़ जेल में बंद, जानें इस पर क्या बोले असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के चार संदिग्ध करीबी सहयोगियों को पंजाब पुलिस द्वारा डिब्रूगढ़ ले जाने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कहते हैं, यह पुलिस से पुलिस का सहयोग है। इससे पूर्व कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के चार सहयोगियों को सुरक्षा कारणों के चलते रविवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में लाया गया। उन्हें डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में रखा गया है। पंजाब पुलिस के एक एसपी रैंक के अधिकारी पुलिस अधीक्षक तेजबीर सिंह हुंदल ने गिरफ्तार किए गए चार लोगों को असम शिफ्ट करने के लिए टीम का नेतृत्व किया। हालांकि न तो पंजाब पुलिस की टीम और न ही असम पुलिस के किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। डिब्रूगढ़ SP श्वेतांक मिश्रा ने कहा, चार गिरफ्तार लोगों को यहां लाया गया है। हम आगे की जानकारी बाद में देंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Mar 2023, 5:32 PM IST