
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार की लापरवाही के कारण देश में 40 लाख लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राहुल गांधी सभी पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये मुआवज़ा देने की भी मांग की है।
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा मोदी जी ना सच बोलते हैं, ना बोलने देते हैं। वो तो अब भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा। मैंने पहले भी कहा था कोविड में सरकार की लापरवाहियों से 5 लाख नहीं, 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। इसके साथ ही राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को फर्ज निभाने को कहते हुए लिखा कि हर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपए का मुआवज़ा दीजिए। इसके साथ ही राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
राहुल गांधी के द्वारा शेयर किए हुए रिपोर्ट में क्या है दावा
राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें दावा किया गया है कि भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को कोविड -19 से हुई मौतों के आकड़े को सार्वजनिक करने से रोक रहा है।
Updated on:
17 Apr 2022, 4:46 PM IST
Published on:
17 Apr 2022, 4:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.