31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने BJP और RSS पर बोला हमला

FIR against Rahul Gandhi: उत्तराखंड के हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ शुद्धिकरण यज्ञ पर की गई टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी-RSS पर बोला हमला, वहीं भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी दिया पलटवार। जानें पूरा मामला।
2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi BJP criticism

राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर साधा निशाना (Photo-X @Congress)

Jairam Ramesh attacks BJP: उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने बीजेपी और संघ पर हमला बोला है। जयराम ने कहा कि जातीय भेदभाव के खिलाफ उठी आवाज को दबाने के लिए संघ और भाजपा के लोगों ने राहुल के खिलाफ थाने में शिकायत की है। वे जातिगत भेदभाव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इंसाफ पसंद व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

राहुल ने भेदभाव करने वाली मानसिकता को उजागर किया

जयराम रमेश ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दलितों के साथ हो रहे अन्याय, अपमान और भेदभाव का मुद्दा उठाया था। बीजेपी-आरएसएस ने 24 घंटे के भीतर ही उनकी बात को सही साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उत्तराखंड रैली के बाद "शुद्धिकरण" के नाम पर छुआछूत और अपमान की घटना को राहुल गांधी ने उजागर किया था और इसमें शामिल बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि उत्तराखंड की बीजेपी-आरएसएस की डबल इंजन सरकार को यह बात हजम नहीं हुई। इसलिए आज तक असली आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन इंसाफ की मांग करने वाले राहुल गांधी के खिलाफ अगले ही दिन FIR दर्ज कर दी गई। यही वह मानसिकता है जिसके खिलाफ बाबा साहेब का संविधान सबसे बड़ी दीवार बनकर खड़ा है। इसलिए संविधान इन्हें चुभता है, इसलिए ये इसे बदलना चाहते हैं।

SC से आने वाले अमित कुमार ने दर्ज कराई शिकायत

राहुल गांधी के खिलाफ अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले अमित कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। अमित का आरोप है कि राहुल गांधी की टिप्पणियों से अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ने 'शुद्धिकरण यज्ञ' को दलित-विरोधी करार दिया था। यह शुद्धिकरण अनुष्ठान 8 अगस्त को हल्द्वानी में हुई कांग्रेस रैली के बाद एक हिंदू संगठन द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए थे।

कांग्रेस पर बीजेपी ने बोला हमला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से ज्यादा गैर-जिम्मेदार, दलित और पिछड़ा विरोधी कोई नेता भारत में न हुआ है और न होगा। भाटिया का यह बयान उस वक्त आया है जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने शुद्धिकरण का मुद्दा उठाते हुए इसे दलित विरोधी बताया।

नई दिल्ली में सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि खड़गे का अपमान हुआ। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि खड़गे का अपमान करने का काम नकली गांधी परिवार ने किया है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि जब प्रियंका गांधी वाड्रा नामांकन करने जाती हैं, तब पीछे खड़गे बैठे हैं। वह दूसरी पंक्ति में बैठे थे और उस समय भी कांग्रेस अध्यक्ष थे। दरवाजा खोलकर वह कह रहे थे कि मुझे अंदर आने दो। अगर यह अपमान नहीं है तो क्या है।

गौरव भाटिया ने कहा कि खड़गे ने कुछ तथ्य रखते हुए बताया कि उनका अपमान हुआ, लेकिन राहुल गांधी करीब तीन सप्ताह तक सोते रहे और उन्होंने इसकी सुध नहीं ली। राहुल गांधी के पास विश्व भ्रमण के लिए समय है, लेकिन दलित या पिछड़े समाज से कोई व्यक्ति अगर आरोप लगाता है तो राहुल गांधी स्वयं उसे गंभीरता से नहीं लेते।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग