
राहुल गांधी अब नहीं रहें लोकसभा एमपी मामले में कांग्रेस का वार भाजपा का पलटवार, जानें 10 अहम शब्दबाण
Rahul Gandhi Disqualified : राहुल गांधी को गुजरात की अदालत ने वर्ष 2019 के मोदी सरनेम मानहानि मामले में दोषी करार दिए जाने और उन्हें दो वर्ष कैद की सजा सुनाए जाने की वजह से लोकसभा सचिवालय ने उनकी संसद की सदस्यता खत्म कर दी है। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे। पर अब वे लोकसभा सांसद नहीं रहे। यह आदेश 23 मार्च से लागू हो गया है। इस आदेश के बाद तो कांग्रेस में हंगामा मच गया। राजनीतिक गलियारों में राहुल गांधी की संसद सदस्यता का मामला सुर्खियों में आ गया। हलचल मच गई। विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं शूरु हो गई। इधर कांग्रेस ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर तीखे बयान दिए तो भातपा भी पीछे न रही और उसने भी पलटवार किया। पढ़ें कांग्रेस के वार का भाजपा ने क्या पलटवार किया...
कांग्रेस नेताओं ने कहा
-----------------------------------
मोदी जी आपको क्यों नहीं संसद से डिसक्वालिफाई किया गया - प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा किए आपको क्यों नहीं संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया गया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, पीएम मोदी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफर कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है।
कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है। अपने परिवार की परंपरा कायम रखता है। भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि, वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सजा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया।
राहुल गांधी से भयभीत है मोदी सरकार - कमलनाथ
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, ष्नरेंद्र मोदी सरकार ने कांग्रेस के सम्मानित नेता राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र करने में सारी हदें पार कर दी हैं। जिस तरह से उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की गई है। उससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार राहुल गांधी से भयभीत है। सरकार उनके उठाए सवालों का जवाब देने के बजाय उन्हें लोकसभा से दूर करने का रास्ता तलाश रही थी।
लोकतंत्र में आज काला दिवस - रणदीप सिंह सुरजेवाला
कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, लोकतंत्र में आज काला दिवस है ! आज बोलने के अधिकार पर धब्बा है! आज भगोड़ों और बैंक जालसाजों को बुलावा देने की मौत की घंटी है। आज अडानी में जेपीसी की मांग के लिए पीएम के अंधे बदला का दिन है! आज का दिन सच्चाई के लिए लड़ने और झुकने का नहीं है।
मोदी सरकार की प्रतिशोध की नीति का उदाहरण सदस्यता रद्द करना - अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इसे प्रतिशोध की नीति करार देते हुए कहा, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना मोदी सरकार की प्रतिशोध की नीति का उदाहरण है। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की लोकप्रियता बहुत बढ़ी है और मोदी सरकार को यही हजम नहीं हो रहा। उन्हें लग रहा है कि राहुल गांधी का मुंह बंद करना होगा क्योंकि अगर उन्हें बोलने दिया गया तो बीजेपी सरकार से बाहर हो जाएगी।
तानाशाही का एक और उदाहरण - अशोक गहलोत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है। बीजेपी ये न भूले कि यही तरीका उन्होंने इन्दिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी थी। राहुल गांधी देश की आवाज हैं, जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी।
यह भी पढ़े - रेणुका चौधरी 'शूर्पणखा' बयान पर पीएम मोदी पर दर्ज कराएंगी मानहानि का केस
भाजपा का पलटवार
----------------------
राहुल गांधी का पहले से ही रहा है असंसदीय आचरण - अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहाकि, राहुल गांधी का पहले से ही असंसदीय आचरण रहा है। अहंकार इनका दिखता रहा है। क्या एक भी सही राय देने वाला कांग्रेस में नहीं बचा या जानबूझकर गलत सलाह दी गई। राहुल गांधी ने पहले ही अपने पार्टी का अध्यादेश फाड़ दिया था आज उन्हीं की पार्टी में से किसी ने खेल कर दिया इन्हें पता नहीं चला।
कांग्रेस पार्टी और एक विशेष परिवार चाहता है उनकी अलग आईपीसी बने - धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहाकि, कांग्रेस पार्टी और एक विशेष परिवार चाहता है कि उनके लिए अलग आईपीसी बने। उन्हें सज़ा न हो लेकिन मैं उन्हें याद दिला दूं देश 75 साल से प्रजातंत्र अपना चुका है। आप पिछड़े समाज को गाली देंगे। अपशब्द का इस्तेमाल करेंगे। ये सामंती मानसिकता का परिचायक है। हम समूह से अलग हैं क्योंकि हम एक परिवार से आते हैं।
न्यायपालिका के फैसले को स्वीकार करना चाहिए - सुशील कुमार मोदी
भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहाकि, ये कोर्ट का फैसला है और न्यायपालिका के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। देश में न्यायालय के सामने सब समान हैं। वे कांग्रेस आरोप लगा रहे हैं कि देश में तानाशाही आ गई है। जो लोग भ्रष्टाचार में डुबे हुए हैं वो कह रहे हैं कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे थे। वे कोर्ट के फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।
क्या एक पूरे समाज को चोर बोल सकते हैं - भूपेंद्र यादव
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहाकि, क्या एक पूरे समाज को चोर बोल सकते हैं। क्या कांग्रेस जैसी पार्टी के लिए छोटे समाज और ओबीसी समाज का अपमान करना और माफी भी न मांगना ही अभिव्यक्ति की आज़ादी है। गाली देने में और आलोचना करने में अंतर है। वे राहुल गांधी ओबीसी समाज को गाली देने का काम कर रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें सजा हुई।
यह भी पढ़े - जेपी नड्डा बोले - राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है
Updated on:
24 Mar 2023 06:17 pm
Published on:
24 Mar 2023 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
