अब सांसद नहीं रहे राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सूरत कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। अब कांग्रेस ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि, पीएम मोदी ने सदन में अपने संबोधन में उनका अपमान किया था। पीएम मोदी वर्ष 2018 में मेरी तुलना शूर्पणखा से की थी। इसलिए वो उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करेंगी। उन्होंने अपने ट्वीट पर पीएम मोदी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी आपत्ति जताई। रेणुका चौधरी ने ट्वीट में आरोप लगाया, एक अभिमानी ने सदन में मेरी तुलना शूर्पणखा से की थी। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराऊंगी। देखते हैं कि अदालतें कितनी तेजी से काम करती हैं। इस वीडियो में पीएम सदन में बोल रहे हैं, मेरी आपसे प्रार्थना है कि, रेणुका जी को कुछ मत कीजिए। रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का आज सौभाग्य मिला है।