scriptJP Nadda lashed out at Congress said Rahul Gandhi ego is very big and understanding is very little | कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा, बोले - राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है | Patrika News

कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा, बोले - राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है

locationनई दिल्लीPublished: Mar 24, 2023 10:57:48 am

कथित मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दो साल की सजा हुई। आज शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे। जेपी नड्डा ने ट्वीट कर आईना दिखाते हुए कहाकि, राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है।

jp_nadda_rahul_gandhi.jpg
कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा, बोले. राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है
कथित मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दो साल की सजा हुई। राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद राजनीति में उबाल आ गया। पूरे देश में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। राहुल गांधी की सजा के खिलाफ आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी अन्य विपक्षी दलों के साथ विजय चौक तक मार्च कर रही है। इधर भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं ने राहुल गांधी को घेर लिया है। आज शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे। जेपी नड्डा ने ट्वीट कर आईना दिखाते हुए कहाकि, राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है। राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने ओबीसी समाज का अपमान किया। उन्हें चोर कहा। समाज और कोर्ट के द्वारा बार.बार समझाने और माफ़ी मांगने के विकल्प को भी उन्होंने नजरअंदाज किया और लगातार ओबीसी समाज की भावना को ठेस पहुंचाई। राहुल गांधी ने ओबीसी समाज का अपमान किया है। ओबीसी समाज उनसे इस अपमान का बदला लेगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.