31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा – ‘नेहरू ने लोकतंत्र की जड़ों को किया मजबूत, 8 वर्षों में भाजपा ने किया कमजोर’

राहुल गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कहा कि वह लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने वाले व्यक्ति थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने गत आठ वर्षों में संस्थाओं को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर कर दिया है।

2 min read
Google source verification
राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा - 'नेहरू ने लोकतंत्र की जड़ों को किया मजबूत, 8 वर्षों में भाजपा ने किया कमजोर'

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा - 'नेहरू ने लोकतंत्र की जड़ों को किया मजबूत, 8 वर्षों में भाजपा ने किया कमजोर'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया और उन्हें एक संस्था-निर्माता के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने हमारी लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत किया था, लेकिन इस बात पर अफसोस जताया कि भाजपा ने संस्थानों को कमजोर कर दिया है और लोकतंत्र को कमजोर कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के लोकतांत्रिक ढांटे को मजबूत बनाने के लिए कई संस्थानों की स्थापना की, जो आज अत्यधिक महत्वपूर्ण बने हुए हैं। लेकिन भाजापा ने 8 सालों में संस्थाओं को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर कर दिया है।

राहुल गांधि ने ट्वीट करते हुए कहा, "आईआईटी, आईआईएम, एलआईसी, आईटीआई, भेल, एनआईडी, बार्क, एम्स, इसरो, सेल, ओएनजीसी, डीआरडीओ...नेहरू जी संस्था निर्माता थे, जिन्होंने हमारी लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत किया। पिछले आठ वर्षों में भाजपा ने संस्थाओं को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर कर दिया है। भारत को अब ‘भारत जोड़ो’ की सबसे ज्यादा जरूरत है।"

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का संदर्भ मौजूदा हालात में भारत को एक करने की ओर था। आपको बताते चलें गांधी जयंती पर कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो' यात्रा कर रही है। कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरा जोर लगा रही है और पार्टी में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से बड़े-बड़े फैसले ले रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने 'भारत जोड़ो' यात्रा के लिए तीन ग्रुप्स का गठन किया है।

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक पीसी जार्ज को बड़ी राहत, हेट स्पीच के मामले में केरल हाईकोर्ट ने इस शर्त पर दी जमानत

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस यात्रा के लिए जिन तीन ग्रुप्स का गठन किया है, उनमें पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप, टास्क फोर्स-2024 और सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप शामिल हैं। तो वहीं इस राष्ट्रव्यापी अभियान भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी 2 अक्टूबर को कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोगों के साथ संबंध स्थापित करेंगे। कन्याकुमारी से शुरु होकर कश्मीर में समाप्त होने वाली इस 3500 किलोमीटर यात्रा में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता भी भाग लेंगे, जिसमें पदयात्रा, रैलियां और जनसभाएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 31 मई को सत्ता के 8 साल पूरा होने पर पीएम मोदी शिमला में करेंगे रोड शो, किसानों को करेंगे संबोधित

Story Loader