24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडवाइजरी पर भड़के राहुल गांधी

Rahul Gandhi Statement on DU Advisory: दिल्ली यूनिवर्सिटी की जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर जारी एडवाइजरी पर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों के इस्तेमाल पर धमकाने का आरोप लगाया, जबकि जेएनयू ने भी छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की।
2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi on delhi university advisory NEET-Protest.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Photo- ANI)

Rahul Gandhi Statement on Jantar Mantar Protest: नीट पेपर लीक, परीक्षा में कथित अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। संसद से लेकर सड़क तक इस मुद्दे पर छात्र और विपक्षी दल मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा अपने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नागवार गुजरा। उन्होंने इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने से डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडवाइजरी पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए धमकाने की हिम्मत कैसे हुई? ध्यान रहे, जब समय आएगा तो आप ही जवाबदेह होंगे।'

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने क्या कहा था?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शनों और हिंसक गतिविधियों को देखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एडवाइजरी जारी की थी। यूनिवर्सिटी ने लिखा, 'आपकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृपया ध्यान दें कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसी भी प्रकार की अवैध सभा या प्रदर्शन, जो भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सख्ती से विनियमित हैं, में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।'

एडवाइजरी में आगे कहा गया, 'इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती हैं। साथ ही, इनका उनके शैक्षणिक विकास और भविष्य के पेशेवर अवसरों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सभी छात्रों से आग्रह किया जाता है कि वे जंतर-मंतर से दूर रहें और अपनी सुरक्षा और कानून के पालन को प्राथमिकता दें। इसके अतिरिक्त, आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि मौजूदा स्थिति को भड़काने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में फर्जी और भ्रामक सामग्री तैयार कर प्रसारित की जा रही है।'

जेएनयू ने भी जारी की एडवाइजरी

वहीं, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने भी अपने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जेएनयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'जेएनयू के शैक्षणिक समुदाय के सभी हितधारकों को जिम्मेदारी से आचरण करने और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है। भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के सार्वजनिक प्रदर्शनों से संबंधित निर्देशों के अनुसार, आपसे अनुरोध है कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर या उसके आसपास होने वाली किसी भी सभा या प्रदर्शन में भाग लेने अथवा वहां जाने से परहेज करें।'

छात्रों को सलाह देते हुए जेएनयू ने आगे लिखा, 'सोशल मीडिया का उपयोग भी पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में लागू कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ विश्वविद्यालय की आचार संहिता के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। साथ ही, आपसे शैक्षणिक जिम्मेदारी और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों का पालन करने का भी आग्रह किया जाता है।'