24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के ‘पितृसत्ता’ वाले बयान पर शहजाद पूनावाला का तीखा हमला, कहा- बंद करें ऐसी बयानबाजी

राहुल गांधी के ‘पितृसत्ता को खत्म करने’ वाले बयान पर शहजाद पूनावाला ने तीखा हमला बोला है। पूनावाला ने राहुल गांधी पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए महिला विरोधी सोच और लैंगिक भेदभाव को लेकर निशाना साधा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Aug 24, 2026

Shehzad Poonawalla statement on Rahul Gandhi.

बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी। (Photo- ANI)

Shehzad Poonawalla Rahul Gandhi : नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के 'पितृसत्ता को खत्म करने' वाले बयान पर बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखा हमला बोला है। पूनावाला ने बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए राहुल गांधी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। पूनावाला ने राहुल गांधी पर महिला विरोधी सोच और लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें ऐसी बयानबाजी बंद करनी चाहिए।

पुणे के कार्यक्रम में राहुल ने दिया था बयान

दरअसल, पुणे में आयोजित कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने देश में पितृसत्तात्मक सोच को खत्म करने का आह्वान किया था। इसी बयान का जवाब देते हुए शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर तीखा हमला बोला। पूनावाला ने लिखा कि जब आपने और संदीप दीक्षित ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, तब आपने महिला विरोधी सोच, लैंगिक भेदभाव और पितृसत्ता का ही समर्थन किया था। इसलिए यह ढोंग बंद कीजिए।

बीजेपी ने गिनाए कांग्रेस के पुराने मामले

बीजेपी ने महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कई पुराने मामलों का जिक्र किया। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस का रुख हमेशा महिला विरोधी रहा है। बीजेपी के अनुसार, कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक और तीन तलाक विरोधी कानून का संसद में विरोध किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का विरोध करने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर भी बीजेपी ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अक्सर महिलाओं और यहाँ तक कि प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी के खिलाफ भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं।

जब तक जीवित हूं, राहुल पीएम नहीं बन सकते

शहजाद पूनावाला ने कहा था कि वे भले ही पार्टी पदों पर न हों, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजीवन समर्थक बने रहेंगे। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। उन्होंने लिखा, 'तरीका बदला है, मकसद नहीं।'