26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदलेगा मौसम का मिजाज: 9 राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Delhi Weather Update

बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। यूपी, राजस्थान, एमपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले कुछ घंटों में देश के नौ राज्यों (उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल) में आंधी-बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD Issues Rain Alert) ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के द्वारा आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राज्यों और पहाड़ी राज्यों के कई जिलों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। बारिश के साथ-साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

बिहार में आंधी-बारिश को लेकर चेतावनी जारी

27 और 28 अप्रैल को मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, भागलपुर, गया समेत कई जिलों में जोरदार बारिश और 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है। इसके साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

राजस्थान में भी बारिश की संभावना

राजस्थान के भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण सीकर, माउंट आबू, नागौर सहित पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले 3 दिन 15 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

यूपी में 28 अप्रैल से 1 मई तक बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से 1 मई के बीच बारिश और आंधी का सिलसिला चल सकता है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा, मथुरा, प्रयागराज समेत करीब दो दर्जन जिलों में चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने
कहा कि उत्तराखंड में पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में 27 से 28 अप्रैल के बीच 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल तक कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और चंबा में बारिश की संभावना है। मनाली में तापमान शून्य तक गिर सकता है।

पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना

हरियाणा के भिवानी, फरीदाबाद, पानीपत और सोनीपत में बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलने की चेतावनी है। उधर, पंजाब के भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग