18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajya Sabha Election 2026: झारखंड में सियासी घमासान, NDA उम्मीदवार की जीत के लिए 4 वोटों की जद्दोजहद, तेज हुई ‘होटल पॉलिटिक्स’

Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा की 26 सीटों में से 23 पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, जबकि झारखंड और मिजोरम की बची सीटों पर मतदान होगा। झारखंड में NDA उम्मीदवार परिमल नाथवानी के लिए 4 अतिरिक्त वोटों की जरूरत ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। दोनों खेमों में रणनीति तेज हो गई है।

2 min read
Google source verification
Rajya Sabha chunav

Rajya Sabha Election 2026: हेमंत सोरेन(फोटो-ANI)

Rajya Sabha Election: राज्यसभा के 26 सीटों में से 23 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जबकि झारखंड की 2 और मिजोरम की एक सीट के लिए मतदान गुरुवार को होगा। इससे पहले झारखंड में सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। संख्या बल के हिसाब से सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक की स्थिति मजबूत दिख रही है, लेकिन भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत के लिए जरूरी अतिरिक्त 4 वोटों की तलाश ने चुनाव को रोचक बना दिया है। इसी वजह से मतदान से पहले दोनों खेमों ने अपने-अपने विधायकों की घेराबंदी शुरू कर दी है।

होटल में ठहराए गए विधायक


भाजपा और उसके सहयोगी दलों के विधायक रांची के एक होटल में ठहराए गए हैं। जहां भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और उम्मीदवार परिमल नाथवानी भी ठहरे हुए हैं। मतदान के दिन यह सभी विधायक एक साथ विधानसभा पहुंचेंगे। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर इंडिया ब्लॉक ने मोर्चा संभाल रखा है। झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति पर चल रहे हैं। मतदान प्रक्रिया को लेकर मॉक पोल भी कराया जा चुका है। गुरुवार को सभी विधायक पहले मुख्यमंत्री आवास पर जुटेंगे और फिर सामूहिक रूप से विधानसभा पहुंचेंगे।

गणित ने बढ़ाई बेचैनी


राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार की जीत के लिए झारखंड में 28 प्रथम वरीयता मतों की जरूरत है। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर इंडिया ब्लॉक के दोनों उम्मीदवार बेजनाथ राम और प्रणव झा जीतने की स्थिति में दिखाई देते हैं। गठबंधन के पास अपने दोनों उम्मीदवारों के लिए पर्याप्त वोट हैं। असल दिलचस्पी भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी को लेकर है। भाजपा के पास अपने 24 विधायक हैं। ऐसे में नाथवानी को जीत की दहलीज तक पहुंचाने के लिए कम से कम चार अतिरिक्त प्रथम वरीयता मतों की जरूरत होगी। यही वह आंकड़ा है, जिसने चुनाव को साधारण औपचारिकता से निकालकर राजनीतिक प्रबंधन की लड़ाई में बदल दिया है।

श्रेणीदलविधायक संख्या
इंडिया ब्लॉक (कुल 56)झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)34
कांग्रेस16
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)4
भाकपा (CPI)2
एनडीए (कुल 24)भाजपा21
जेडीयू1
आजसू1
लोजपा (रामविलास)1
किसी के साथ नहींजेएलकेएम1