30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RajyaSabha Election 2022 : 16 सीटों में भाजपा+ 9 सीटें और कांग्रेस+ 7 पर विजयी, महाराष्ट्र से कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी जीते

भारी गहमा गहमी और रिसोर्ट पॉलटिक्स के बीच देश के चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए जो मतदान 10 जून को हुए, उन सबके परिणाम आ गए हैं। 16 सीटों में भाजपा को सर्वाधिक 9 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस को 5 और शिवसेना तथा एनसीपी को एक-एक सीटों पर जीत मिली है।  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Swatantra K Jain

•

Updated: 11 Jun 2022, 7:05 AM IST

rajastahn_rajyasabha_election.jpg

राज्यसभा चुनाव में 4 राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान की शेष बचीं 16 सीटों के लिए 10 जून को मतदान संपन्न हुए। इनमें महाराष्ट्र की (6 सीटें), हरियाणा ( 2 सीटें), राजस्थान (4 सीटें) और कर्नाटक (4 सीटें) चार सीटों के लिए चुनाव हुए। राजस्थान में क्रॉस वोटिंग देखने को मिली तो हरियाणा , महाराष्ट्र और कर्नाटक में जमकर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप भी लगाए गए। चारों ही राज्यों में मुकाबला दिलचस्प और जोरदार रहा एक-एक वोट के लिए संघर्ष हुआ, क्योंकि सभी जगह पार्टियों ने विधानसभा में उनकी विधायी ताकत की तुलना से ज्यादा उम्मीदवार उतारे। सबसे दिलचस्प मुकाबला राजस्थान रहा। यहां कांग्रेस के प्रमोद तिवारी एक वोट से जीते बताए जा रहे हैं। यह वोट उन्हें भाजपा की शोभारानी ने क्रॉस वोटिंग से दिया। इसी से वे जरूरी 41 मत हासिल कर पाए। भाजपा ने शोभारानी को निलंबित कर दिया है।

सभी सीटों के परिणाम घोषित

चुनाव परिणामों में राजस्थान में कांग्रेस ने बाजी मारी है तो हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा ने। कांग्रेस और भाजपा ने सर्वाधिक सीटें जीती हैं।

राज्यसभा चुनाव (10 जून) के परिणाम

राज्य कांग्रेस+ भाजपा+ उम्मीदवार जीते
राजस्थान 3 1 प्रमोद तिवारी, रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और घनश्याम तिवाड़ी
हरियाणा 0 2 कार्तिकेय शर्मा , कृष्ण लाल पंवार
महाराष्ट्र 3 3 इमरान प्रताप गढ़ी, प्रफुल्ल पटेल, संजय राउत और पीयूष गोयल, अनिल बोेडे , धनंजय महादिक
कर्नाटक 1 3 जयराम रमेश और निर्मला सीतारमण, जागेश, लहर सिंह सिरोया

कुल 7 9

महाराष्ट्र में क्या हुआ खेला?

महाराष्ट्र की बात करें तो केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल 48 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। इसके अलावा बीजेपी के एक और उम्मीदवार अनिल बोंडे ने 48 वोट के साथ जीत दर्ज की। इसके साथ ही भाजपा के धनंजय महादिक को 41.58 वोट मिले।

कांग्रेस के इमरान प्रतागढ़ी को भी जीत मिली है। एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल को 43 वोट मिले। वहीं, शिवसेना की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार संजय राउत ने भी 41 वोटों के साथ जीत दर्ज की। शिवसेना के संजय पवार को 39.26 वोट मिले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए इमरान प्रतापगढ़ी 44 वोट हासिल कर जीत गए।

राजस्थान में फिर दिखी अशोक गहलोत की सियासी जादूगरी, भाजपा हैरान

यहां कांग्रेस को 3 तो BJP को 1 सीट मिली और सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि एक सीट बीजेपी जीती है। कांग्रेस से रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी चुनाव जीत लिया हैं। जबकि बीजेपी से घनश्याम तिवारी चुनाव जीत गए हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा। रणदीप सुरजेवाला को मिले 43 वोट, मुकुल वासनिक को मिले 42 वोट, वासनिक के खाते का एक वोट हुआ रिजेक्ट। घनश्याम तिवाड़ी को 43 वोट मिले, प्रमोद तिवारी को 41 वोट मिले। कांग्रेस कैम्प में खुशी का माहौल है। डॉ. सुभाष चंद्रा को 30 वोट मिले। यहाँ भाजपा की एमएलए शोभारानी ने कांग्रेस के प्रमोद तिवारी के लिए क्रॉस वोटिंग की। इसी एक वोट से वो जीत सके।

कर्नाटक के नतीजे घोषित

कर्नाटक में बीजेपी को तीन, कांग्रेस को एक सीट मिली है। यहां कांग्रेस से जयराम रमेश और बीजेपी से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अभिनेता से नेता बने जागेश और एमएलसी लहर सिंह सिरोया को जीत हासिल हुई। मतगणना के दूसरे दौर में जग्गेश को 44, जयराम रमेश को 46, निर्मला सीतारमण को 46, कुपेंद्र रेड्डी को 30, मंसूर अली खान को 25, लहर सिंह को 33 वोट मिले हैं। आपको बता दें, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राज्यसभा चुनाव में जीत मिली है। वह कर्नाटक के टिकट पर मैदान में खड़ीं थीं।

हरियाणा में अजय माकन हारे

हरियाणा में कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा और भाजपा के कृष्ण लाल पंवार दोनों चुनाव जीत गए हैं।

RS Election 2022: 41 उम्मीदवार पहले हो चुके हैं विजयी

बता दें, राज्यसभा की कुल 57 सीटें (15 राज्यों की) खाली हुई थी। इनमें से 41 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और उत्तराखंड में सभी 41 उम्मीदवारों को पिछले शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था।