
Raksha Bandhan Rangoli Design
नई दिल्ली। हर साल सावन के महीने की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष 22 अगस्त यानी आज देश भर में राखी के त्योहार को मनाया जा रहा है। यह पावन पर्व भाई और बहन को समर्पित होता है। इस राखी के त्यौहार को लगभग सभी धर्मों के लोग बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। हिंदू धर्म में वैदिक काल से त्यौहार के साथ रंगोली बनाने की परंपरा चली आ रही है। रक्षाबंधन पर इन आसान और आकर्षक रंगोली डिजाइंस से अपने घर को सजा सकते हैं।
अलग-अलग डिजाइन में रंगोली
आज बाजार में कई प्रकार की डिजाइन रंगोलियां उपलब्ध हैं। लेकिन बहुत से लोग आज भी अपने हाथ से रंगोली डिजाइन करते हैं। इस राखी के मौके पर आप अपने घर में रंगोली सजाकर इस त्यौहार की खुशी को दोगुना कर सकते हैं। घर के 'मुख्य द्वार' से लेकर 'होल' तक अलग-अलग डिजाइन में रंगोली बनाई जाती है।
स्वास्तिक रंगोली का महत्व
हिंदू धर्म के अनुसार स्वास्तिक चिन्ह वाली रंगोली जरूर बनाने चाहिए। क्योंकि सनातन धर्म में स्वास्तिक चिन्ह का बड़ा महत्व होता है हर शुभ काम करने से पहले स्वास्तिक का निशान बनाया जाता है। आप कुमकुम, चंदन, पुष्प, अक्षत आदि चीजों की मदद से स्वास्तिक रंगोली बना सकते हैं।
रंगोली में गहरे रंग करें शामिल
घर के मुख्य द्वार के सामने अगर जगह कम है तो आप राखी पर रंगोली में गहरे रंगों को शामिल कर सकते हैं। इनका उपयोग करके आप रंगोली की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। ये रिश्तेदारों या मेहमानों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे।
डिजाइन के लिए ऑनलाइन की मदद
रंगोली डिजाइन में अपनी रचनात्मक सोच का इस्तेमाल करें। आप इन्हें गोलाकार या अंडाकार आकार में बना सकते हैं। आप इनमें गहरे रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन रंगोली डिजाइन का भी सहारा ले सकते हैं।
Published on:
22 Aug 2021 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
