
pm narendra modi pariksha pe charcha
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) छात्रों से परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) कार्यक्रम के माध्यम में उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ मार्गदर्शन देंगे। पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम के लिए आज यानी 28 दिसंबर से रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जो छात्र, शिक्षक और अभिभावक परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होना चाहते है, वे सभी अपना पंजकरण करवा सकते है। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 तक चलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 26 दिसंबर को 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में परीक्षा पे चर्चा 2022 और कोरोनावायरस के ओमाइक्रोन स्ट्रेन से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की।
छात्रों को संबोधित करेंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे:—
पीएम मोदी कक्षा 9 से लेकर 12 के छात्रों की की वार्षिक परीक्षाओं से पहले परीक्षा पे चर्चा के जरिए छात्रों को संबोधित करेंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों के साथ इसी तरह के मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इस साल भी उनका इरादा ऐसा ही करने का है। पीएम मोदी के ऐलान के मुताबिक 28 दिसंबर से 20 जनवरी 2022 तक रजिस्ट्रेशन खुला रहेगा। पीएम मोदी ने अपने भाषण में इस बात पर जोर दिया कि वह पढ़ने की लोकप्रियता बढ़ाना चाहते हैं। परिणामस्वरूप, परीक्षा पे चर्चा 2022 में भाग लेने वाले छात्र, टीचर और माता-पिता इस वर्ष पढ़ी गई पुस्तकों के बारे में जानकारी में योगदान कर सकते हैं।
ऑनलाइन प्रतियोगिता भी होगा आयोजन:—
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि इस साल भी परीक्षाओं से पहले मैं छात्रों के साथ चर्चा करने की योजना कर रहा हूं। इस कार्यक्रम के लिए दो दिन बाद 28 दिसंबर से माय गव (MyGov.in) रजिस्ट्रेशन भी शुरू होने जा रहे हैं। परीक्षा पे चर्चा में अपने सुझाव देने के लिए छात्र, पैरेंट्स व टीचर 28 दिसंबर से 20 जनवरी 2022 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि परीक्षा 2022 को लेकर पैरेंट्स और टीचर्स के लिए एक ऑनलाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
2018 में हुआ पहला कार्यक्रम:—
बीते वर्ष महामारी कोरोना वायरस की वजह से यह कार्यक्रम अप्रेल में वर्चुअली आयोजित किया गया था। पहला कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा 1.0 का आयोजन दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम 16 फरवरी, 2018 में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार छात्रों के साथ जुड़े थे।
Published on:
28 Dec 2021 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
