31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताहिर हुसैन के समर्थन में खड़े रहे केजरीवाल और सिसोदिया-सीएम रेखा गुप्ता का आरोप

Delhi Riots 2020: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया पर 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में दोषी पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन का समर्थन करने और उन्हें बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Google source verification
Delhi CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का केजरीवाल और सिसोदिया पर आरोप, Photo source- ANI

Delhi Riots 2020: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया पर 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में दोषी पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन का समर्थन करने और उन्हें बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सीएम रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘आप’ पर हुसैन का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा।

उन्होंने कहा कि कड़कड़डूमा कोर्ट ने इस मामले में सभी पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उनके अनुसार, अदालत का यह फैसला देश के हर नागरिक का कानून और न्यायपालिका पर भरोसा मजबूत करता है।

दिल्ली दंगों में हुई थी आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या

फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के दौरान आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, उनके शरीर पर 51 गहरे घाव पाए गए थे।

पुलिस के मुताबिक, 25 फरवरी 2020 को अंकित शर्मा चांद बाग स्थित अपने घर से घरेलू सामान लेने के लिए निकले थे, जिसके बाद वह लापता हो गए। आरोप है कि हिंसक भीड़ उन्हें खींचकर ले गई और उनकी हत्या कर दी। अगले दिन उनका शव एक नाले से बरामद हुआ।

अंकित शर्मा के पिता रविंदर कुमार की शिकायत पर 26 फरवरी 2020 को प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ताहिर हुसैन की इमारत के आसपास मौजूद दंगाइयों ने अंकित शर्मा पर हमला किया था।

दिल्ली की जनता जवाब मांग रही है

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, आज दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से जवाब मांग रही है। ताहिर हुसैन को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, फिर भी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया उसके समर्थन में खड़े रहे। वे लगातार उसे बचाने की कोशिश करते रहे। आखिर क्यों?"

उन्होंने आगे कहा, क्या अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को बताएंगे कि क्या उनके संरक्षण में ताहिर हुसैन जैसे लोगों ने दंगे भड़काने की साजिश रची थी? आज न्याय की जीत हुई है। यह फैसला देश के हर नागरिक का कानून और न्यायपालिका पर भरोसा और मजबूत करता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग