9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साक्षी मर्डर केस : आरोपी को कोई पछतावा नहीं, कोर्ट ने भेजा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

Sakshi Murder Case : साक्षी हत्याकांड ने दिल्लीवासियों को झकझोर कर रख दिया। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के आवेदन को स्वीकार करते हुए आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की उम्मीद है कि, पूछताछ में नए खुलासे हो सकते हैं।

2 min read
Google source verification
sakshi_murder_case.jpg

साक्षी मर्डर केस के आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Delhi Sakshi Murder Case : दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में निर्दयता से किए साक्षी हत्याकांड से लोग डर गए हैं। पर इस हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि उसे अपने किए कृत्य पर कोई पछताव है। पुलिस ने आरोपी से गहनता के साथ पूछताछ करने के लिए कोर्ट से आरोपी की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने पुलिस के निवेदन को स्वीकार कर आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक चाकू बरामद नहीं हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा है। पीड़िता की मां का कहना है कि बेटी 10 दिन से अपनी दोस्त के घर में थी। वो जिस दोस्त का जिक्र कर रही हैं, उसका नाम नीतू है। नीतू के बेटे के बर्थडे में जाने की बात कहकर वह घर से निकली थी। वो अक्सर नीतू के घर जाती थी और वहां रुकती थी, नीतू का पति जेल में है।



पुलिस ने बुलंदशहर में दबोचा

ताजा जानकारी के अनुसार आरोपी ने 16 वर्ष की किशोरी की निर्मम हत्या करने के बाद रिठाला में हत्या में इस्तेमाल हथियार छिपाया। यह हथियार अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। उसके बाद वह बुलंदशहर स्थित अपनी बुआ के घर छिप गया। मोबाइल से आरोपी की लोकेशन का पता चला। इसके बाद पुलिस ने उसे बुलंदशहर से दबोच लिया।

यह भी पढ़ें - मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

अधिक से अधिक सजा दिलवाने का प्रयास

दिल्ली पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने बताया कि आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया गया है। वो मैकेनिक है। एसी और रेफ्रिजरेटर बनाता है। मामले में आगे की जांच और पूछताछ चल रही है। पुलिस आरोपी को अधिक से अधिक सजा दिलवाने का प्रयास करेगी।

किसी तरह का पछतावा नहीं

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी से पूछताछ की तो वह बेखौफ दिख रहा था। बताया जा रहा है कि उसने अपना गुनाह पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया। कहा कि मृतका के साथ उसका रिश्ता था। उसे अपने अपराध पर किसी तरह का पछतावा नहीं है। मृतका उसे इग्नोर कर रही थी। जिस वजह से वह अपना आपा खो बैठा था।

यह भी पढ़ें - दिल्ली मर्डर केस : पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, 16 बार वार किए थे लड़की पर, सिर भी फोड़ा