
Saudi Price Mohammed bin Salman Al Saud Stays In World Most Expensive Home In Paris France
सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इन दिनों फ्रांस की यात्रा पर हैं, लेकिन इससे ज्यादा चर्चे उनके ठहरने को लेकर हो रहे हैं। प्रिंस सलमान अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान दुनिया के सबसे महंगे घर में रुके हैं। हालांकि ये घर उनका खुद का ही है। प्रिंस का जो घर है वर्साय पैलेस की असाधारण विलासिता की नकल करने के लिए बनाया गया था। वर्साय पैलेस फ्रांसीसी शाही परिवार का आधिकारिक निवास था, जिसे वर्तमान में म्यूजियम में बदल दिया गया है। सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं और फ्रांस में वो दुनिया के सबसे महंगे घर में ठहरे हुए हैं. पेरिस में स्थित ये घर सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने साल 2015 में खरीदा था।
23 अरब 88 करोड़ 93 लाख में खरीदा था घर
खास बात यह है कि प्रिंस सलमान जिस घर में ठहरे हैं, उसकी कीमत में लाखों लोग कई दिनों तक खाना खा सकते हैं। मोहम्मद बिन सलमान ने ये घर वर्ष 2015 में 300 मिलियन डॉलर यानी करीब 23 अरब 88 करोड़ 93 लाख रुपए में खरीदा था।
यह भी पढ़ें - Prince Salman ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम, शाही परिवार के दो सदस्यों समेत कई अधिकारी बर्खास्त
7000 वर्ग मीटर में फैला है ये आलिशान घर
प्रिंस सलमान का ये आलिशान घर 7,000 वर्ग मीटर में फैलाहै। इसको 2015 में एक अज्ञात खरीदार ने 275 मिलियन यूरो में खरीदा था। यही वजह है कि फॉर्च्यून मैगजीन ने इसे दुनिया का सबसे महंगा घर करार दिया था।
2017 में द न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया था कि इस हवेली के मालिक सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद बिन सलमान गुरुवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने से पहले इसी हवेली में रुके हुए थे।
इस हवेली की बाउंड्री के बाहर गेट पर बड़ी संख्या में सूट-बूट पहने सुरक्षाकर्मियों को देखा गया था। इसके साथ ही बड़ी संख्या में फ्रांसीसी पुलिस की गाड़ियां भी हवेली के बाहर तैनात थीं।
सोने की पत्ती वाले फव्वारे से लेकर विशाल एक्वेरियम तक कई सुविधाएं मौजूद
फ्रांस में स्थित दुनिया के सबसे महंगे माने जाने वाले इस घर कई लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस आलिशान घर में एक नाइट क्लब है, इसके अलावा इस घर में एक सोने की पत्ती वाला फव्वारा भी जिसकी कीमत लाखों में बताई जाती है।
इसके अलावा एक प्राइवेट सिनेमा हॉल है। यही नहीं इस हवेली में पानी के नीचे एक कांच का चैंबर बना हुआ है जहां रहने के साथ ही ऑफिस भी चलाया जा सकता है। ये कांच का चैम्बर एक विशाल एक्वेरियम की तरह दिखता है। इस घर का निर्माण साल 2009 में 19वीं सदी के एक महल को तोड़ने के बाद किया गया था।
यह भी पढ़ें - Sideway Skyscraper: रेगिस्तान में 766 अरब की लागत से 'आठवें अजूबे' की तैयारी
Published on:
29 Jul 2022 03:52 pm
