7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shashi Tharoor: ‘सिर्फ विरोध से नहीं चलेगी राजनीति’, कांग्रेस को शशि थरूर की नसीहत, राहुल गांधी के अभियान पर भी उठाए सवाल

Shashi Tharoor statement: शशि थरूर ने कांग्रेस को विरोध की राजनीति छोड़ने की सलाह दी। संसद में हंगामे, राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान, 2029 चुनाव में Gen Z पर भी उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 07, 2026

Shashi Tharoor news

कांग्रेस नेता शशि थरूर(फोटो-X/@ShashiTharoor)

Shashi Tharoor statement On Congress: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी ही पार्टी को संदेश देते हुए कहा कि केवल विरोध की राजनीति से विपक्ष मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने संसद में लगातार हंगामे पर चिंता जताई, युवाओं से जुड़ाव की जरूरत बताई और कहा कि बदलते राजनीतिक माहौल में कांग्रेस समेत सभी दलों को अपनी रणनीति बदलनी होगी। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के अभियान, 2029 के चुनाव और बीजेपी-आरएसएस पर भी अपनी राय रखी।

संसद में हंगामे पर कांग्रेस को दी नसीहत

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार शशि थरूर ने संसद की कार्यवाही लगातार बाधित होने पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में सड़क और सदन दोनों की अपनी-अपनी भूमिका है। उन्होंने कहा कि 'सड़क का काम सड़क पर और सदन का काम सदन में होना चाहिए।' उन्होंने माना कि संसद को बार-बार ठप करने की राजनीति से विपक्ष को भी नुकसान उठाना पड़ता है। थरूर ने कहा कि पहले विपक्ष में रहते हुए बीजेपी इस रणनीति का इस्तेमाल करती थी और अब कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं।

राहुल गांधी के अभियान पर क्या कहा?

युवाओं के मुद्दों पर बोलते हुए थरूर ने कहा कि राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' अभियान के जरिए युवाओं के सवाल उठाने की कोशिश की, लेकिन इसका अपेक्षित व्यापक असर नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता की बदलती सोच और युवाओं की नब्ज को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है। उनके मुताबिक आज के युवा पहले की तुलना में अलग तरह की अपेक्षाएं रखते हैं और राजनीतिक दलों को भी उसी हिसाब से खुद को बदलना होगा।

विपक्ष को युवाओं से जुड़ने की जरूरत

थरूर ने विपक्ष की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसे युवाओं के साथ वास्तविक जुड़ाव बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को भी अब नींद से जागना होगा। सच्चाई यह है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को हम अपनी पार्टियों में जगह नहीं दे पाए।

2029 में सबसे बड़ा वोटर वर्ग होगी Gen Z

शशि थरूर ने कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक Gen Z देश का सबसे बड़ा मतदाता वर्ग बन जाएगा। ऐसे में पारंपरिक राजनीतिक शैली अब उतनी प्रभावी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को युवाओं की आकांक्षाओं, रोजगार, शिक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करना होगा।