22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab politics: भाजपा में राहुल गांधी के ‘फेवरेट’ निकले कैप्टन अमरिंदर सिंह, तारीफ से पंजाब की राजनीति में हलचल

Rahul Gandhi Captain Amarinder Singh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों के साथ 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र में भाजपा के अपने पसंदीदा नेता के तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया। उनके इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में कैप्टन की कांग्रेस में वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi Jharkhand Protest, JPSC JSSC Protest, Jharkhand Students Protest, Rahul Gandhi Statement, Ranchi Student Protest, JPSC Protest, JSSC Protest,

झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को राहुल गांधी ने गलत बताया है। (फाइल फोटो - आईएएनएस)

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा में अपने पसंदीदा नेता के बारे में पूछे गए छात्रों के एक सवाल के जवाब में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लेते हुए कहा कि कैप्टन सिंह कूल हैं और उनके सबसे पसंदीदा नेता हैं। गांधी ने इस संवाद के अंश का एक वीडियो खुद जारी किया है जिसमें वह कैप्टन अमरिंदर की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि वह अमरिंदर सिंह के साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाते हैं और उन्हें सैन्य इतिहास का विशेषज्ञ मानते हैं।

'हैलो अंकल अमरिंदर'

कांग्रेस नेता ने छात्रों और जेन-जी के साथ सोशल मीडिया पर आयोजित 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र में पूछने पर कहा कि भाजपा में आपके पसंदीदा नेता कौन हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह। निश्चित रूप से मैं उनके साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाता हूं। वह सहज स्वभाव के हैं और सैन्य इतिहास के विशेषज्ञ भी हैं। इसलिए मैं उन्हें काफी पसंद करता हूं। छात्रों के सवाल का जवाब देने के बाद मुस्कराते हुए मजाकिया अंदाज में गांधी ने आगे कहा, हैलो अंकल अमरिंदर। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज

कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में कैप्टन की कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। गांधी के कैप्टन के साथ व्यक्तिगत रिश्तों की बात ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। पंजाब कांग्रेस ने चल रही गुटबाजी के बीच राहुल की इस तारीफ के कारण माना जाने लगा है कि 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले कैप्टन सिंह को इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाया गया था। कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस बनाई और जिसका बाद में भाजपा में विलय हो गया था। पंजाब में कांग्रेस के बदले समीकरण के बीच अब राहुल गांधी भाजपा में उन्हें अपना पसंदीदा नेता बता रहे हैं।

बादल की मुलाकात प्रधानमंत्री से हुई

राहुल की अचानक अमरिंदर की इस तारीफ को कुछ नया होने का बड़ा इशारा माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को संसद भवन में अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात प्रधानमंत्री से हुई है। आधिकारिक रूप से पंजाब में कानून व्यवस्था पर बात हुई है, ऐसा बताया गया है। मगर इस मुलाकात को पंजाब में अकाली और बीजेपी को साथ आने के रूप में देखा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग