30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्लोका-आकाश ने किया बेटी का नामकरण, जानें क्या है मुकेश अंबानी की लाडली पोती का नाम

Akash-Shloka Daughter Name : मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता ने अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है। दोनों ने एक स्वीट मैसेज के साथ अपनी लाडली बेटी के नाम की अनाउंसमेंट की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 10 Jun 2023, 11:25 AM IST

shloka_mehta_and_akash_ambani_have_named_their_daughter_veda_akash_ambani.jpg

Akash-Shloka Daughter Name : मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के घर कुछ दिनों पहले ही लक्ष्मी का आगमन हुआ है। उनके बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने कुछ दिनों पहले ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। कपल को प्यारी सी बेटी हुई है। अब अंबानी फैमिली (Ambani Family) ने एक स्वीट मैसेज के साथ अपनी लाडली बेटी के नाम की अनाउंसमेंट भी कर दी है।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता नेद अपनी बेटी का नाम वेदा आकाश अंबानी रखा है। वेदा का मतलब होता है, 'बहुत खूबसूरत'। इस बात की घोषणा अंबानी परिवार ने एक कार्ड शेयर करते हुए की है। अब ये अनाउंसमेंट कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्ड में लिखा है, 'भगवान श्रीकृष्ण और धीरुभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से पृथ्वी अपनी छोटी बहन वेदा आकाश अंबानी की जन्म की घोषणा करता है।'

यह भी पढ़े - वो मेरे प्राणनाथ हैं... बागेश्वर धाम पहुंचकर क्या शिवरंजनी करेंगी धीरेंद्र शास्त्री से शादी?

अनाउंसमें कार्ड में अंबानी और मेहता परिवार के सदस्यों का नाम भी शामिल किया गया है। बता दें कि श्लोका मेहता ने 31 मई को बेटी को जन्म दिया था। दोनों का यह दूसरा बच्चा है। इसके अलावा उनका 2 साल का बेटा भी है, जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है। अप्रैल के महीने में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के उद्घाटन समारोह के दौरान श्लोका अंबानी के बेबी बंप को देखकर उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में सबको पता चला था।

जाहिर है कि कुछ सप्ताह पहले ही अंबानी परिवार को कई मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया था। इस दौरान श्लोका मेहता भी अपने पति आकाश अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ बाबुलनाथ मंदिर भी गई थीं। दोनों ने मार्च 2019 में शादी की थी। शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। जिसमें शाहरुख खान, गौरी खान, पूरा बच्चन परिवार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट समेत कई सितारे मौजूद रहे थे।

यह भी पढ़े - हर यात्री का होगा बीमा, दिए जाएंगे RFID कार्ड, अमरनाथ यात्रा पर अमित शाह ने दिए खास निर्देश