वो मेरे प्राणनाथ हैं... बागेश्वर धाम पहुंचकर क्या शिवरंजनी करेंगी धीरेंद्र शास्त्री से शादी?
नई दिल्लीPublished: Jun 09, 2023 01:11:44 pm
Shivranjani Tiwari : भजन गायिका और MBBS छात्रा शिवरंजनी तिवारी ने कहा है कि वह 16 जून को बागेश्वर धाम पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि वह पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बहुत समय से फॉलो कर रही हैं। उनके मन में क्या है यह बाबा बागेश्वर खुद समझ जाएंगे।
Shivranjani Tiwari : मध्य प्रदेश के सिवनी की रहने वाली MBBS छात्रा शिवरंजनी तिवारी (Shivranjani Tiwari) भजन गायिका भी हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने बताया था कि वह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शादी करना चाहती हैं। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए शिवरंजनी गंगोत्री से कलश लेकर पैदल ही मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम की ओर चल दी हैं। 16 जून को वह बागेश्वर धाम पहुंच जाएंगी। इस बीच कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या बागेश्वर धाम पहुंचकर शिवरंजनी सच में पंडित धीरेंद्र शास्त्री से शादी करेंगी। इस बात का जवाब खुद उन्होंने दे दिया है।