scriptAmarnath Yatra 2023 Every pilgrims will be insured and RFID cards will be given Amit Shah intructions in review meeting | Amarnath Yatra 2023 : हर यात्री का होगा बीमा, दिए जाएंगे RFID कार्ड, अमरनाथ यात्रा पर अमित शाह ने दिए खास निर्देश | Patrika News

Amarnath Yatra 2023 : हर यात्री का होगा बीमा, दिए जाएंगे RFID कार्ड, अमरनाथ यात्रा पर अमित शाह ने दिए खास निर्देश

locationनई दिल्लीPublished: Jun 10, 2023 10:07:13 am

Submitted by:

Jyoti Singh

Amarnath Yatra 2023 : श्री अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। जहां उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा इंतजाम करन के निर्देश दिए।

amarnath_yatra_2023_every_pilgrims_will_be_insured_and_rfid_cards_will_be_given_amit_shah_intructions_in_review_meeting.jpg
Amarnath Yatra 2023 : केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बीते दिनों 9 जून को श्री अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2023) की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने यात्रा के पूरे मार्ग पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि अमरनाथ यात्रियों को आसानी से दर्शन हों और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। इस दौरान अमित शाह ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से शिविर मार्ग तक व्यवस्था सुचारू करने पर जोर दिया। साथ ही तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए श्रीनगर और जम्मू से रात में भी हवाई सेवा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.