5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का आज होगा पॉलीग्राफ टेस्ट का मैन सेशन

Shraddha Murder Case दिल्ली पुलिस के पास आफताब की हिरासत के सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। अभी तक दिल्ली पुलिस को कोई पुख्ता सुबूत भी नहीं मिला है। श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का आज गुरुवार को पॉलीग्राफ टेस्ट का मैन सेशन होने की पूरी संभावना है।

2 min read
Google source verification
shraddha_murder_case1.jpg

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का आज होगा पॉलीग्राफ टेस्ट का मैन सेशन

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का आज गुरुवार को पॉलीग्राफ टेस्ट का मैन सेशन हो सकता है। तबियत खराब होने की वजह से बुधवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट टाल दिया गया था। साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आफताब को चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में दिया है। पर दिल्ली पुलिस तमाम कोशिशों के बाद कोई बड़ा सुबूत नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस परेशान है कि, अगर कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिला तो कोर्ट में केस हल्का पड़ जाएगा। आज से सिर्फ तीन दिन ही पुलिस हिरासत के बाकी हैं। किसी भी केस में आरोपी को जेल भेजने से पहले 14 दिन तक की कस्टडी में लिया जा सकता है। दिल्ली पुलिस आफताब की पांच-पांच दिन और मंगलवार को चार दिन की और रिमांड बढ़ा चुकी है।

अभी तक आलाकत्ल बरामद नहीं

दिल्ली पुलिस ने अभी तक जांच में आलाकत्ल बरामद नहीं किया है। वारदात में शामिल आरी, हथियार का भी कोई पता नहीं चला है। बॉडी के कुछ पार्ट्स नहीं मिले हैं। इनमें सिर का हिस्सा शामिल है। अभी सिर्फ कुछ हड्डियां और जबड़े का हिस्सा मिला है।

आफताब से पूछे गए 15 से 18 सवाल

आफताब का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराया जाएगा। पॉलीग्राफ टेस्ट का पहला चरण हो चुका है। रोहिणी स्थिति फोरेंसिक लैब में आफताब से 15 से 18 सवाल पूछे गए थे। आफताब ने ठीक से जवाब नहीं दिए।

झूठ बोलने पर होगा नार्को टेस्ट

पॉलीग्राफ के तीन सेशन में अगर अफताब पुलिस को सही - सही जानकारी देता है तो नार्को टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। पर झूठ बोलने की स्थिति में नार्को टेस्ट कराया जाएगा। नार्को टेस्ट की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

दिल्ली पुलिस कुछ सफलता जरूरी मिली

दिल्ली पुलिस कुछ सफलता जरूरी मिली है। जिसमें आफताब का फोन बरामद किया गया है। हथियार कहां से खरीदे गए थे दुकान का पता लग गया है। बिल का भी पता लग गया है। बिल पर श्रद्धा का नंबर लिखा है। आफताब ने फ्रिज भी श्रद्धा के नाम पर खरीदा था। बाथरूम की टाइल्स में खून के निशान मिले हैं। मैदानगढ़ी के तालाब से तीन हड्डियां बरामद हुई हैं। जबड़ा भी मिला है इनका डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े - श्रद्धा हत्याकांड केस में एक नया खुलासा, दो साल पहले आफताब के खिलाफ पुलिस में दर्ज की थी लिखित शिकायत

यह भी पढ़े - देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, श्रद्धा की शिकायत पर क्यों नहीं हुई थी कार्रवाई होगी जांच