श्रद्धा मर्डर केस इस वक्त देश के हर व्यक्ति की जुबान पर है। दिल्ली पुलिस और सहयोगी टीम श्रद्धा हत्याकांड केस में सुबूत तलाशने में जुटी हुईं हैं। श्रद्धा वाल्कर की हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब उसका नार्को टेस्ट होगा। इसी बीच श्रद्धा हत्याकांड केस में एक नए राज का खुलासा हुआ है। पता चला कि, श्रद्धा वाल्कर ने आफताब पूनावाला के गुस्से से डरते हुए ठीक दो साल पहले 23 नवंबर, 2020 को, श्रद्धा वाल्कर ने पालघर के तुलिंज पुलिस स्टेशन में अपने लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला से मिलने वाली धमकियों और कैसे उसने 'उसे मारने और टुकड़े-टुकड़े करने' की धमकी दी थी, उसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पत्र, जो अभी सामने आया है, पुलिस द्वारा विधिवत स्वीकार किया गया था, लेकिन यह ज्ञात नहीं है कि मामले में आगे कोई कार्रवाई हुई या नहीं।