29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 केस, करोड़ों के मालिक, B.Sc के बाद वकालत; जानिए कर्नाटक के नए CM सिद्धारमैया के बारे में सबकुछ

Siddaramaiah Net Worth: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत की जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस नई सरकार बनाने जा रही है। पूर्व सीएम और राज्य के कद्दावर नेता सिद्धारमैया मुख्यमंत्री होंगे। जबकि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को बनाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 18 May 2023, 10:23 AM IST

सिद्धारमैया के पास कितनी संपत्ति

सिद्धारमैया के पास कितनी संपत्ति

Siddaramaiah Net Worth: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम 13 मई को घोषित हो गए, जिसमें कांग्रेस पार्टी को शानदार जीत मिली है। रिजल्ट के पांचवें दिन कांग्रेस में सीएम पद पर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। सिद्धारमैया को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। जबकि डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम होंगे। शिवकुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पार्टी के फार्मूले पर सहमति जता दी है। सिद्धारमैया 20 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके नाम के ऐलान के साथ कर्नाटक में जश्न का माहौल है। दूसरी ओर पूरे देश में लोग सिद्धारमैया के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। सिद्धारमैया कितने पढ़े-लिखे हैं, उनके पास कितनी संपत्ति है, उनपर कितने केस है... इन सभी जानकारियों को जानिए इस विशेष रिपोर्ट में।



इतने करोड़ के मालिक हैं सिद्धारमैया

सिद्धारमैया को कांग्रेस के सबसे अमीर नेताओं में गिना जाता हैं। सिद्धारमैया की नेटवर्थ की बात करें तो विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 20 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। इसमें से उनके नाम 9.58 करोड़ रुपये की चल और 9.43 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।


50 लाख से अधिक की सोने की ज्वैलरी

सिद्धारमैया के पास 7 लाख 15 हजार कैश, 63 लाख 26 हजार 449 बैंक डिपॉजिट, 20 हजार बॉन्डस शेयर, 4 लाख 04 हजार रुपये की एलआईसी पॉलिसीज, 13 लाख रुपये की टोयोटा इनोवा कार, 50 लाख 04 हजार 250 सोने की ज्वैलरी समेत अन्य शामिल हैं। इसके अलावा अचल संपत्ति में 1 करोड़ 15 लाख की कृषि भूमि, 3 करोड़ 50 लाख की गैर-कृषि भूमि तो वहीं 5 करोड़ की कॉमर्शियल बिल्डिंग और 6 करोड़ के फैल्ट और घर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस में मुख्यमंत्री को लेकर क्यों होती इतनी खींचतान? क्या DK शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के नए 'पायलट'!

कितने पढ़े-लिखे हैं सिद्धारमैया

सिद्धारमैया की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने मैसूर यूनिवर्सिटी से पहले बीएससी में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने वकालत का पेशा चुना। बाद में राजनीतिक की पिच में उतर गए।

सिद्धारमैया के खिलाफ कितने केस

कर्नाटक के होने वाले सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ 13 केस दर्ज हैं। हालांकि इनमें से किसी में भी उनके खिलाफ आरोप तय नहीं हुए है। ना ही उन्हें किसी मामले में दोषी करार दिया गया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 171 ई, कर्नाटक पुलिस ऐक्ट, केओपीडी ऐक्ट और आरपी ऐक्ट 1952 के तहत भी केस दर्ज है।