29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAF जवानों पर रील बनाकर फंसी इंफ्लुएंसर: विवाद बढ़ा तो किया डिलीट, अब माफी मांगते हुए जारी किया वीडियो

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की तैनाती की गई थी। प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रद्धा सिंह की एक रील वायरल हो गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Jul 29, 2026

Social Media Influencer

Social Media Influencer। फोटो-वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की तैनाती की गई थी। प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रद्धा सिंह की एक रील वायरल हो गई। वायरल रील में वह ऑडियो पर एक्टिंग करते हुए नीली वर्दी वाले जवानों की ओर इशारा करती हैं। रील वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें लगातार धमकियां और अभद्र संदेश मिलने लगे, जिसके बाद उन्होंने माफी के दो वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की है।

डिलीट किया वीडियो, फिर मांगी माफी

विवाद बढ़ने पर श्रद्धा सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि मीम पेज मेरी वीडियो इसलिए चला रहे हैं क्योंकि उन्हें इसके लिए पैसे मिल रहे हैं। मैंने इतनी बड़ी गलती भी नहीं की कि आप लोग मुझे इतनी गंदी गालियां दे रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने वह वीडियो एक घंटे के भीतर डिलीट कर दिया था। मैं जवानों से माफी मांगती हूं। फिर भी सोशल मीडिया पर इस रील को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 3.75 लाख फॉलोअर्स हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया एक्स पर @choga_don नामक यूजर द्वारा श्रद्धा के वीडियो शेयर करने के बाद यह मामला और गर्म हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, वर्दी का मजाक उड़ाना स्वीकार्य नहीं है। इसे जेल भेजा जाना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि जब वायरल होने के लिए ही वीडियो बनाया था, तो अब जब वायरल हो गया तो रो क्यों रही हो? वहीं कुछ यूजर्स श्रद्धा के बचाव में भी आए। एक यूजर ने लिखा कि जब उसने गलती मानकर एक घंटे में वीडियो डिलीट कर दिया था, तो फिर इतना हंगामा क्यों मचाया जा रहा है?