29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल के आरोपों पर मल्लिकार्जुन खरगे का समर्थन, अमित शाह और पीएम मोदी को घेरा

Monsoon Session: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि युवाओं और छात्रों पर पेलेट गन चलाई गई। अगर यह अमित शाह के आदेश पर हुआ तो वे इसके दोषी हैं ...
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 29, 2026

Pellet Gun Controversy

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर साधा निशाना (Photo-IANS)

CJP Protest Pellet Gun Controversy: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों का कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समर्थन किया है। खरगे ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अमित शाह और नरेंद्र मोदी को इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि छात्रों और युवाओं पर पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि या तो यह कार्रवाई गृह मंत्री अमित शाह की मंजूरी से हुई या फिर उनकी जानकारी के बिना हुई। दोनों ही स्थितियों में गृह मंत्री या प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी तय होती है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि युवाओं और छात्रों पर पेलेट गन चलाई गई। अगर यह अमित शाह के आदेश पर हुआ तो वे इसके दोषी हैं और अगर उनकी जानकारी के बिना हुआ तो यह उनकी गंभीर लापरवाही है। यही बात राहुल गांधी लोकसभा में कह रहे हैं। युवाओं पर घातक हमला करने की दोषी बीजेपी है और यही सच्चाई है।

राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा था निशाना

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाए थे। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल दो ही संभावनाएं हो सकती हैं।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि या तो गृह मंत्री ने कार्रवाई का आदेश दिया, ऐसे में वे दोषी हैं। या फिर उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी, तो वे अक्षम हैं। तीसरी कोई संभावना नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि गृह मंत्री को यह भी नहीं पता था कि प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी या फायरिंग हुई, तो यह उनकी अक्षमता को दर्शाता है। वहीं यदि आदेश उन्होंने दिया था, तो इसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है।

इस दौरान राहुल गांधी ने संसद में अमित शाह की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कोई आदेश नहीं दिया, तो संसद में आकर इसका जवाब दें। आखिर वे सदन में क्यों नहीं आ रहे हैं?

बीजेपी ने आरोपों को किया खारिज

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों को बीजेपी ने खारिज किया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रों पर फायरिंग नहीं हुई है, आंसू गैस के छोड़ी गई थी। उन्होंने कहा कि छात्रों पर कोई गोली चलाई ही नहीं तो आदेश जारी करने का सवाल ही नहीं उठता। मजिस्ट्रेट के पास ऐसा आदेश देने का अधिकार होता है, मंत्री के पास नहीं।