30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोरोना से हुए संक्रमित, शपथ ग्रहण में शामिल न हो पाने पर जताया खेद

देशभर में कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इस बीच सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 25 Jul 2022, 1:12 PM IST

Solicitor General Tushar Mehta tests positive for Covid

Solicitor General Tushar Mehta tests positive for Covid

भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता आज राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो सके। इसको लेकर उन्होंने खेद जताया है। इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है। जनरल तुषार मेहता की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने एक बयान भी इस संबंध में जारी किया है।

मेहता ने बयान जारी कर दी जानकारी
मेहता ने अपने बयान में कहा, "चूंकि मुझे शनिवार से हल्के लक्षण थे, इसलिए मैंने शनिवार से ही खुद को आइसोलेट कर लिया था।"

शपथ ग्रहण में न शामिल होने पर जताया खेद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे अपने लिए खेद है कि मैं व्यक्तिगत रूप से ऐतिहासिक शपथ का गवाह नहीं बन पाऊंगा।" सॉलिसिटर जनरल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दो-तीन छोटे मामलों में वस्तुतः पेश होंगे और उसके बाद कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर रहेंगे।

यह भी पढ़े- बढ़ रहे कोरोना केस, पिछले 24 घंटे में 16 हजार 866 नए मामले सामने आए

पूर्व CM रमन सिंह भी कोरोना पॉजिटिव
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह की भी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने भी इसकि जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैंने कोविड के लक्षणों के बाद खुद का परीक्षण किया और रिपोर्ट सकारात्मक है। मैं अगले कुछ दिनों के लिए घर से दूर रहूँगा।”

देश में बढ़ा कोरोना का खतरा
बता दें कि कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 16866 नए मामले सामने आए हैं वहीं, 41 मरीजों की मौत हुई है। इस बीच मंकीपॉक्स के मामले भी देश के दो तीन राज्यों से सामने आने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।