30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP Protest: 20 जुलाई के संसद मार्च को लेकर सोनम वांगचुक ने किया खुलासा, आंदोलन विपक्ष को सौंपने की थी तैयारी

Sonam Wangchuk CJP Protest: सोनम वांगचुक ने सीजेपी के 20 जुलाई संसद मार्च को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों का उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से संसद पहुंचकर विपक्षी सांसदों को छात्रों की मांगें सौंपना था। वांगचुक के मुताबिक, उन्हें उम्मीद थी कि मार्च में भारी संख्या में लोग शामिल हो सकते थे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 30, 2026

Sonam Wangchuk CJP

सीजेपी आंदोलन के दौरान सोनम वांगचुक ने किया था अनशन (Photo-IANS)

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर से 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में संसद मार्च किया गया था। जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने हो गए थे। अब इस मार्च को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बड़ा खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर वांगचुक की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने पूरे आंदोलन को लेकर बात कही है। 

क्या बोले सोनम वांगचुक

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एक पॉडकास्ट की वीडियो सामने आई है। जिसमें उन्होंने कहा कि हमारा प्लान था कि हम संसद मार्च करेंगे। संसद जाएंगे और विपक्षी सांसदों को इस मुद्दे को सौंपेंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि इसको लेकर मैंने कोर ग्रुप से पूछा कि संसद मार्च के दौरान कितने लोग आ सकते है? इस पर आशुतोष रांका ने कहा कि 10 हजार, जबकि सौरभ दास ने कहा कि 15 हजार लोग आ सकते है। लेकिन मैंने सोचा कि 1 से 2 लाख लोग आ सकते है। लेकिन मैंने यह बात किसी को भी नहीं बताई। 

सोनम वांगचुक ने कहा कि सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह सफल हो जाएगा। लोग इससे निकलने की सोच रहे थे। तब मीटिंग में यह कहा गया कि 20 जुलाई को विपक्षी सांसदों को इस मुद्दे को सौंपेंगे। 

उन्होंने कहा कि हमारा मानना था कि हम 20 जुलाई को संसद मार्च करे और सभी विपक्षी सांसद हमें रिसीव करें। हमारा सिर्फ मार्च करने का विचार था। हमने कोई तोड़फोड़ करने वाली बात नहीं की। 

सीजेपी कोर कमेटी के लोग कह रहे थे कि आपको व्हीलचेयर पर ले जाएंगे। हम संसद जाएंगे और वहां सांसदों को यह मुद्दा सौंप देंगे और कहेंगे कि हमने इतने दिन जो छात्रों के लिए कर सकते थे वह किया अब आप इस मुद्दे को संसद में उठाएं। 

सोनम वांगचुक ने कहा कि तब बात सामने आई कि क्यों ना हम विपक्ष के नेता राहुल गांधी से अनशन तुड़वाएं। बहुत लोग इस प्रदर्शन से निकलने वाले थे। लेकिन मैंने कहा था कि मैं अनशन कर सकता हूं। 

सीजेपी ने किया था प्रदर्शन

बता दें कि नीट पेपर लीक, परीक्षाओं में अनियमितता और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। सीजेपी ने 20 जुलाई को संसद मार्च का आयोजन किया था। 

इस मार्च में पुलिस और प्रदर्शनकारियों का कई बार आमना-सामना हुआ। संसद के बाहर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस पर पेलेट गन का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगा। 

वहीं प्रदर्शन बढ़ने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। दरअसल, छात्रों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने सड़क से लेकर संसद तक जमकर प्रदर्शन किया।