6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिण अफ्रीका ने भारत में अपने हाई कमिश्नर अनिल सूकलाल को वापस बुलाया, गुप्ता ब्रदर्स मामले में एक्शन

Gupta Brothers case: दक्षिण अफ्रीका ने भारत में तैनात अपने हाई कश्मिनर अनिल सूकलाल को मुख्यालय तलब किया है। उन पर पूर्व राष्ट्रपति जूमा और गुप्ता ब्रदर्स से मिलने का आरोप है।
2 min read
Google source verification
Africa India relations

भारत में तैनात दक्षिण अफ्रीका के हाईकमिश्नर अनिल सूकलाल मुख्यालय तलब, photo source@ANI

Anil Sooklal Recalled: भारत में दक्षिण अफ्रीका के हाई कमिश्नर अनिल सूकलाल को वापस बुला लिया गया है। उन पर पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा और गुप्ता ब्रदर्स के साथ हुई बैठक में शामिल होने का आरोप है। गुप्ता ब्रदर्स पर दक्षिण अफ्रीका में राजनीतिक भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और वे वहां की जांच एजेंसियों के लिए वांछित हैं।

दक्षिण अफ्रीकी विदेश मंत्री ने की पुष्टि

दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लमोला ने इस फैसले की घोषणा की। यह कदम 26 जून को हरिद्वार के एक मंदिर में आयोजित समारोह में जैकब जूमा, अजय गुप्ता और अनिल सूकलाल की तस्वीरें सामने आने के कुछ सप्ताह बाद उठाया गया।

जूमा पर लंबे समय से आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान गुप्ता ब्रदर्स के कारोबारी हितों को बढ़ावा दिया। जून में वह निजी दौरे पर भारत आए थे। प्रिटोरिया में मीडिया से बातचीत के दौरान लमोला ने कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि हाई कमिश्नर अनिल सूकलाल को आगे की चर्चा के लिए मुख्यालय वापस बुला लिया गया है।"

हालांकि उन्होंने मामले का विस्तृत विवरण नहीं दिया। उन्होंने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस एंड कोऑपरेशन (DIRCO), यानी दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय, ने सिफारिश की है कि पूर्व राष्ट्रपतियों के विदेशी दौरों के लिए राजनयिक सहयोग और प्रोटोकॉल संबंधी एक नया ढांचा तैयार किया जाए।

महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं सूकलाल

अनिल सूकलाल वर्ष 1995 में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय में शामिल हुए थे और वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले ब्रिक्स (BRICS) शेरपा रहे हैं। कूटनीति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2019 में प्रवासी भारतीय सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। जून 2024 में भारत में हाई कमिश्नर नियुक्त होने से पहले वे 2006 से 2012 तक दक्षिण अफ्रीका के G20 शेरपा रहे। इसके अलावा उन्होंने यूरोपीय संघ और बेल्जियम में दक्षिण अफ्रीका के राजदूत के रूप में भी सेवाएं दीं।

गुप्ता ब्रदर्स का मामला बेहद संवेदनशील

दक्षिण अफ्रीका में गुप्ता ब्रदर्स का मामला लंबे समय से बेहद संवेदनशील माना जाता है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2009 से 2018 तक राष्ट्रपति रहे जैकब जूमा के साथ अपने करीबी संबंधों का इस्तेमाल सरकारी ठेके हासिल करने, कैबिनेट नियुक्तियों को प्रभावित करने और सरकारी धन के गबन के लिए किया। हालांकि, जूमा और गुप्ता ब्रदर्स ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग